Header Ads

आईना देख संवर रही थी लड़की, पीछे से BF ने ऐसे खत्म की लव स्टोरी


मेडिट्रिना अस्पताल की ऑपरेशनल मैनेजर चयनिका कुमारी मर्डर मामले में पुलिस को आरोपी BF ने हत्या की पूरी कहानी बताई।

आदित्यपुर स्थित मेडिट्रिना अस्पताल की ऑपरेशनल मैनेजर चयनिका कुमारी मर्डर मामले में पुलिस को आरोपी ब्वॉयफ्रेंड ने हत्या की पूरी कहानी बताई। आरोपी डॉ. मिर्जा रफीकुल हक होटल जिंजर में ठहरा था। उससे चयनिका मिलने होटल आई थी। रूम नंबर-201 में शुक्रवार शाम चयनिका घर जाने की तैयारी कर रही थी। वह आईना देखकर संवर रही थी। इस बीच डॉक्टर सिलिंग चेन से उसका गला दबाने लगा। करीब तीन मिनट तक आरोपी ने उसका गला दबाए रखा। चयनिका की मौत हो गई। ६०००, रुपए में बड़ा ट्रॉली बैग खरीद भरी लाश...

-चयनिका और डॉ. मिर्जा रफीकुल हक के बीच तीन सालों से लव अफेयर था। डाॅ. हक उससे मिलने 31 अक्टूबर की रात शहर आया था। होटल जिंजर में ठहरा था।
-31 अक्टूबर की शाम ६.३०, बजे तक काम करने के बाद चयनिका ने अस्पताल से 1 से 3 नवंबर तक छुट्टी ली थी, लेकिन इसकी जानकारी उसने घरवालों को नहीं दी थी।
-दो नवंबर को चयनिका का जन्मदिन था। इसके ठीक एक दिन बाद चयनिका को उसके पागल प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया।
-मौत के बाद आरोपी कमरे को बाहर से बंद कर होटल से नीचे उतरा। चयनिका की स्कूटी लेकर बिष्टुपुर बाजार गया। वहां ६०००, रुपए में बड़ा ट्रॉली बैग खरीदा और होटल पहुंचा।
-बैग में चयनिका का शव डालकर स्टेशन की ओर चला गया। पकड़ाने के डर से सड़क के किनारे बैग रख दिया और हाेटल गया।
घर पर छुट्‌टी की बात छिपाई
-मेडिट्रिना अस्पताल के इंचार्ज अमिताभ चक्रवर्ती ने बताया- चयनिका ने झूठ बोलकर 1 से 3 नवंबर तक छुट्टी ली थी। चयनिका ने बताया था- उसकी एक रिश्तेदार कोलकाता में रहती है, जो आस्ट्रेलिया जानेवाली हैं।
-इसलिए 1 नवंबर से तीन दिन तक ड्यूटी नहीं आ सकेगी। लेकिन उसने घर में छुट्टी की बात छिपाई। वह रोज सुबह नौ बजे तक स्कूटी से ड्यूटी के लिए निकलती और शाम सात बजे तक लौट जाती थी।
-इस कारण उसके परिजनों को आभास नहीं हुआ कि वह अस्पताल के बदले कहीं और जा रही है। शुक्रवार की रात चयनिका के घर नहीं पहुंचने पर उसके पिता अरुण कुमार ने फोन किया था।
-इसके बाद उन्होंने अस्पताल में चयनिका के ड्रायर की जांच की तो एक गिफ्ट पैकेट मिला। उसमें कुर्ती थी। पैकेट पर डॉ. मिर्जा रफीकुल हक का नाम व मोबाइल नंबर लिखा था।
-इसके बाद डॉ. हक को फोनकर चयनिका के संबंध में पूछा तो उसने कहा- मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं भी उसे खोज रहा हूं। वह फोन रिसीव नहीं कर रही है।
-शनिवार की सुबह जब वे बागबेड़ा थाना में पुलिस से बात कर रहे थे, उसी दौरान डॉ. हक ने फोन किया। उसने बताया- चयनिका की हत्या उसने की है।