Header Ads

भंसाली को 'पद्मावती' विवाद से नुकसान का डर, कराया 160 करोड़ का बीमा


भंसाली की फिल्मों का विरोध पहले भी होता आया है। रामलीला और बाजीराव मस्तानी की रिलीज के वक्त भी बवाल हुआ था।

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इन दिनों राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में इस फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। करणी सेना के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म में महारानी पद्मावती को बदनाम करने की कोशिश की गई है। पद्मावती के रूप में दीपिका को नाच-गान करते हुए देखकर राजपूत समाज भी गुस्से में है। तेजी से बढ़ रहे इस विरोध से फिल्म को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए भंसाली ने पद्मावती का इंश्योरेंस करवाया है।160, करोड़ रुपए का इंश्योरेंस करवाया...


भंसाली ने फिल्म का १६०, करोड़ रुपए का बीमा करवाया है। इस इंश्योरेंस पॉलिसी के मुताबिक फिल्म रिलीज होने के बाद अगर टिकट बेचने के दौरान किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन, झगड़ा या फिर तोड़फोड़ होती है तो इस नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस कंपनी उठाएगी। जाहिर है कि इस फिल्म की रिलीज के आस-पास विरोध और तेज हो जाएंगे। ऐसे में लोग सिनेमा में जाकर फिल्म देखने का रिस्क कम लेंगे। इस सबका सीधा असर फिल्म के कारोबार पर भी पड़ेगा।

राजस्थान में सिनेमा हॉल के मालिकों को पहले ही धमकियां मिल चुकी हैं। सेंसर बोर्ड दोनों पक्षों में सुलह करवाने की कोशिश में जुटा हुआ है, लेकिन कोई रास्ता निकल नहीं पा रहा। कुछ नेताओं और करणी सेना के लोगों ने रिलीज से पहले यह फिल्म उन्हें दिखाए जाने की मांग की है। उधर, इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने इसे सड़क पर सेंसरशिप कहा है।


सभी मेकर्स अपनी हर फिल्म का इंश्योरेंस जरूर करवाते हैं। 'मोहब्बतें' पहली बॉलीवुड फिल्म थी, जिसने इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम लिया था। दरअसल, जब शूटिंग चल रही थी तो ऐश्वर्या राय बच्चन का एक्सीडेंट हो गया था। ऐसे में फिल्म की शूटिंग को होल्ड करना पड़ा और फिल्म में देरी हुई और काफी पैसों का नुकसान हुआ। तब इंश्योरेंस पॉलिसी 12 करोड़ रुपए में हुई थी और मेकर्स ने 15 लाख रुपए क्लेम किए थे।


2.0 सबसे ज्यादा इंश्योरेंस कवर पाने वाली भारतीय फिल्म है। इसे 330 करोड़ रुपए का इंश्योरेंस कवर मिला है। इससे पहले 'पीके' को 300 करोड़ का इंश्योरेंस कवर मिला था।