Header Ads

क्या शादी करने वाली हैं कमल हासन की बेटी, BF को मां से मिलवातीं आईं नजर


हाल ही कमल हासन की बेटी श्रुति हासन को ब्वॉयफ्रेंड माइकल कोर्सेल के साथ देखा गया। खास बात ये थी कि इस दौरान उनकी मां सारिका भी साथ नजर आईं। रिपोर्ट की मानें तो दोनों के बारे में हासन फैमिली को पता है जल्द ये अपने रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल यानी शादी पर ले जा सकते हैं। इस दौरान श्रुति व्हाइट कलर की स्ट्रिप फ्रॉक ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही थीं। बता दें, दोनों पिछले 8 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

- श्रुति और माइकल की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए लंदन में हुई थी।
- दरअसल श्रुति उस दौरान ब्रिटिश रॉकबैंड के साथ एक गाने की रिकॉर्डिंग के लिए गई थीं।
- पहली बार में ही एक-दूसरे से मिलकर श्रुति-माइकल काफी खुश हुए थे। जिसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी।
- माइकल ब्रिटिश थिएटर आर्टिस्ट हैं वो लंदन बेस्ड थिएटर ग्रुप 'डीप डाइविंग मैन' से जुड़े हुए हैं। उन्होंने ड्रामा सेंटर लंदन से ग्रैजुएशन किया है।