Header Ads

चुम्बक की तरह पैसे खींचता है ये पौधा, जानें इसके बारे में कैसे करता है काम




वास्तुशास्त्र और फेंगशुई में घर में सुख-शांति और धन-संपदा के लिए पेड़-पौधों को विशेष स्थान दिया गया है। प्लांट 'क्रासूला' भी इसका एक उदाहरण है। इसके बारे में मान्यता है कि इसे घर में लगाने से रुपए-पैसे की आमदनी बढ़ जाती है और तनाव से मुक्ति के साथ मानसिक शांति भी मिलती है। इसे जेड प्लांट भी कहा जाता है।




साउथ अफ्रीका और मोजांबिक में पाया जाने वाला यह प्लांट कम देखभाल की वजह से अधिकांश घरों में देखने मिलता है। क्रासूला इंडोर प्लांट है और इसे रोज़ पानी और धूप की भी जरुरत नहीं पड़ती। यह एक फैलने वाला पौधा होता है, जिसकी पत्तियां चौड़ी होती हैं। छोटे से गमले में भी लगाया जा सकने वाला यह प्लांट बहुत ही नाजुक होता है। फेंगशुई के मुताबिक, इसे घर के मेन दरवाज़े पर रखना चाहिए।



एक प्लांट 6 फायदे



1.हम घर में तुलसी, मनी प्लांट, ब्रम्ह कमल आदि सुख समृद्धि, धन की कमी, घर में पैसे न टिकना, जी-तोड़ मेहनत करने के बाद भी उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलना आदि के लिए ये पोधे लगाते है। उसी तरह फेंगशुई और वास्तुशास्त्र के अनुसार, धन आकर्षण व सुख समृद्धि के लिए यह पौधा हजार गुना लाभदायक है।



2. क्रासूला प्लांट घर में लगाने से मानसिक बीमारियां दूर होती है। साथ ही, मेंटल एबिलिटी और कांस्ट्रेशन बढ़ता है। ये किसी इंसान की प्रोडक्टविटी को 15 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है।



3. एक अध्ययन के अनुसार, घर में लगाए गए इस तरह के प्लांट से ब्लडप्रेशर कंट्रोल रहता है और हार्ट हेल्थ भी बनी रहती है।



4. ये प्लांट लगाने से कमरे की ऊर्जा स्तर में बढ़ोत्तरी तो होती ही है। साथ ही, क्रिएटीविटी और काम करने की क्षमता में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है।



5. रिसर्च के अनुसार, घर के अंदर लगे इस प्लांट से रिश्तों की मिठास बढ़ती है। क्रासूला में लगे सफेद रंग के फूल देखने वाले के मन में सकारात्मकता और प्रेम भावना को बढ़ाते हैं।



6. वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार, क्रासूला व इसकी तरह के दूसरे इंडोर प्लांट लगाने से स्ट्रेस लेवल कम होता है, इसलिए ऑफिस में इस तरह के प्लांट लगाए जाने चाहिए।