Header Ads

बदमाशों ने ऐसे खोल दी पूरी ATM मशीन, बैंक के इंजीनियर हैरान रह गए


शनिवार को तड़के बदमाशों ने एक ATM बूथ को निशाना बनाया। बदमाशों ने रात को ही बूथ में बैठकर पूरी ATM मशीन खोल दी। इस बीच पुलिस व्हीकल की आहट मिलते ही बदमाश भाग गए। बाद में पुलिस और बैंक के इंजीनियर पहुंच गए। इंजीनियर भी हैरान रह गए कि मशीन को जिस प्रकार से खोला गया है, उससे लगता है कि बदमाश ATM की पूरी तकनीक जानते हैं।

-भिंड रोड पर पिटों पार्क के पास बैंक ऑफ इंडिया का ATM है। इस इलाके में आर्मी और एयरफोर्स के कर्मचारी भी रहते हैं। रात को करीब 3 बजे बदमाश इस ATM बूथ में घुस गए।
-बदमाशों ने ATM मशीन को बूथ में बैठकर खोलना शुरू कर दी। बदमाशों ने मशीन का एक-एक हिस्सा खोलना शुरू कर दिया। इस बीच बदमाशों को पुलिस के गश्ती दल के व्हीकल की आवाज सुनाई दी।
-पुलिस के आने की आहट सुनकर बदमाश वहां से भाग गए। इस बीच गश्ती दल ATM बूथ के पास पहुंचा और मशीन खुली देखकर हैरान रह गया। रात को पुलिस ने बैंक मैनेजमेंट सहित अपने वरिष्ठ अफसरों को खबर की।

-सुबह के समय बैंक की टीम ATM बूथ की जांच करने पहुंची। बैंक के इंजीनियर भी हैरान रह गए, क्योंकि मशीन का एक-एक हिस्सा बदमाशों ने खोल लिया था।
-बैंक इंजीनियर के मुताबिक ऐसा करना तभी संभव है, जब बदमाश ATM तकनीक से परिचित हो। जिन लोगों ने ATM मशीन तोड़ी है, वे जरूर ATM खोलना जानते हैं।
-इसके बाद बैंक के इंजीनियर ने मशीन का कैश बॉक्स देखा। बदमाश मशीन से रुपए निकालने में सफल नहीं हो पाए, क्योंकि पुलिस का गश्ती दल आ गया था।