Header Ads

महज 99 रुपए में ले हवाई यात्रा का मजा, ये एयरलाइंस दे रही शानदार ऑफर


हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह एक न एक बार जरुर हवाई यात्रा का मजा ले सके.

लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपने इस सपने को पूरा नहि कर पाता है. लेकिन अब आपका अपना पूरा हो सकता है.

यदि आप हवाई सफ़र का आनन्द लेना चाहते है तो आपके लिए यह किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है.

मलेशियाई कंपनी एयर एशिया ने यात्रियों को नै सोगात देते हुए यात्रा पर छूट की पेशकश देते हुए सभी को एक नायाब तोहफा दिया है.

इसके अंतर्गत स्थानीय संयुक्त उपक्रम नेटवर्क पर घरेलू यात्रा का टिकट महज 99 रुपए में प्राप्त कर सकेंगे साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का आनन्द महज 444 रुपए के (बेस फेयर) पर दिया जाएगा.

कंपनी द्वारा दिए गए बयान के अनुसार इस पेशकश के अंतर्गत टिकटों की बुकिंग आज रात से प्रारम्भ होगी जिसमे अगले वर्ष मई से जनवरी तक की यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध होगी.

अब आप महज 99 रुपए में भारत की हवाई यात्रा कर सकते हैं.

एयर एशिया कंपनी ने के द्वारा कहे गए स्टेटमेंट के अनुसार टिकटों की बुकिंग 13 नवंबर की रात से प्रारम्भ होगी.