Header Ads

शादी के 9 महीने बाद ही मां बनी टीवी की नव्या, NRI से की थी सीक्रेट मैरिज


टीवी एक्ट्रेस सौम्या सेठ मां बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है।

टीवी शो 'नव्या: नई धड़कन नई सवाल' फेम सौम्या सेठ मां बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के पैरों की पहली फोटो शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने बैक टू बैक अपने इंस्टा पर अपनी प्रेग्नेंसी की फोटोज भी डाली हैं जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं दिखाई दे रही हैं।

सौम्या ने इसी साल USA में 15 जनवरी 2017 को अरुण कपूर से सीक्रेट मैरिज की थी।
- सौम्या शादी के बारे में टीवी इंडस्ट्री के किसी सेलेब को जानकारी नहीं थी। इस प्राइवेट सेरेमनी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स की शामिल हुए थे।
- अरुण एक NRI और यूके बेस्ड फिल्म मेकर हैं। दोनों ने लंबे टाइम डेटिंग के बाद एक-दूसरे से शादी करने का फैसला लिया था।
- 2016 में इस कपल का रोका हुआ था जिसके बाद जनवरी में इन्होंने शादी कर ली थी।