Header Ads

अबॉर्शन के बाद कैसा महसूस करती हैं महिलाएं, बताए अपने कड़वे अनुभव


मां बनना किसी भी महिला के लिए काफी खुशी की बात होती है। लेकिन कुछ ऐसी स्थितियां आ जाती हैं, जब महिलाओं के लिए ये खुशी त्यागने के अलावा कोई चारा नहीं होता। कई बार किसी के दवाब में आकर तो कई बार अपनी मर्जी से वो अबॉर्शन करवाने का फैसला लेती हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि गर्भपात से गुजरने वाली महिलाओं की मनोस्थिति कैसी होती है? आज हम आपको बताने जा रहे हैं इससे गुजर चुकी महिलाओं का दर्द उन्हीं की जुबानी। हाईस्कूल में हुई थी प्रेग्नेंट...

BuzzFeed हेल्थ ने BuzzFeed कम्युनिटी के मेंबर्स से उनकी अबॉर्शन स्टोरीज शेयर करने को कहा। उन्हें कुल 1200 लोगों का जवाब मिला। जिनमें से चुनिंदा कहानियों को वेबसाइट ने लोगों के साथ शेयर किया। महिलाओं की पहचान छिपाई गई है। पहली कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो हाईस्कूल में प्रेग्नेंट हो गई थी। लड़की का ब्वॉयफ्रेंड उसे मारता था और सीढ़ियों से धकेल देने की धमकी देता था। लड़की अबॉर्शन करवाने क्लिनिक भी गई। लेकिन फीस देख वापस लौट गई। समय के साथ लड़की का पेट फूलने लगा, तब उसके पेरेंट्स को सारी बात पता चली।


लड़की के शब्दों में -" मेरे पेरेंट्स मुझे हॉस्पिटल ले गए, तो एक बड़े कमरे में करीब 20 महिलाएं अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। बारी-बारी से महिलाएं अंदर जा रही थीं और फिर अपना पेट पकड़े रोते हुए बाहर निकल रही थीं। ये प्रक्रिया काफी तेजी से की जाती है। अबॉर्शन के दो साल बाद तक में डिप्रेशन में रही। ये मेरी जिंदगी का सबसे तकलीफदेह दौर था। लेकिन मुझे मेरे बच्चे को मारने का कोई गम नहीं है। अगर मैंने बच्चे को जन्म दिया होता, तो मुझे आज भी उस शख्स के साथ रिश्ते में रहना पड़ता। लेकिन बच्चे को मार मैंने अपनी जिंदगी चुनी"।