Header Ads

2 शादी, 2 अफेयर और 1 लिव-इन, ऐसी कॉन्ट्रोवर्शियल है कमल हासन की लाइफ


7 नवंबर, 1954 को परमकुडी, चेन्नई में जन्में कमल हासन हिंदू आतंकवाद पर दिए विवादित बयान के चलते सुर्खियों में हैं।

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन 63 साल के हो चुके हैं। 7 नवंबर, 1954 को परमकुडी, चेन्नई में जन्में कमल हासन इन दिनों हिंदू आतंकवाद पर दिए विवादित बयान के चलते सुर्खियों में हैं। कमल ने करियर की शुरुआत 1959 में महज 6 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। हालांकि उन्हें सक्सेस फिल्म 'अपूर्व रागंगल' से मिली, जिसमें उन्होंने खुद से उम्र में बड़ी महिला के साथ प्यार करने वाले अक्खड़ युवा का रोल प्ले किया था।

कमल ने 1978 में वाणी गणपति से शादी की। यह शादी 10 साल चली और फिर 1988 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद कमल एक्ट्रेस सारिका के साथ डेटिंग करने लगे। कमल और सारिका ने 1988 में शादी कर ली। उनकी दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन हैं। 2004 में सारिका से भी उनका तलाक हो गया।

फिल्मी करियर में जबर्दस्त सफलता हासिल करने वाले कमल हासन पर्सनल लाइफ की वजह से विवादों में रहे हैं। उनकी जिंदगी में सारिका से पहले और बाद में ये महिलाएं आईं।

 श्रीविद्या : 70 के दशक में एक्ट्रेस श्रीविद्या के साथ अफेयर के उनके काफी किस्से चले। हालांकि, दोनों ने कुछ फिल्में भी साथ कीं, लेकिन उनका अफेयर लंबे समय तक टिक न सका।
- वानी गनपति : 1978 में 24 साल की उम्र में कमल हासन ने डांसर वानी गनपति से शादी की। यह रिश्ता 10 साल तक चला और फिर उनके बीच यह रिश्ता टूटा एक्ट्रेस सारिका की वजह से।

 सिमरन : एक वक्त आया, जब कमल और सारिका के रिश्तों में खटास आ गई। साल 2004 में उन्होंने तलाक ले लिया। अब इनके बीच आई थीं सिमरन बग्गा, जो कमल से करीब 22 साल छोटी हैं। हालांकि बाद में सिमरन ने अपने बचपन के फ्रेंड से शादी कर ली और ये रिश्ता खत्म हो गया।
- गौतमी तड़िमल्ला : करीब 13 साल तक कमल हासन के साथ लिव इन रिलेशन में रहीं उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस गौतमी ने 2016 में उनसे अलग होने की घोषणा कर दी। दरअसल, साऊथ फिल्मों की स्टार गौतमी ने एक बयान में कहा कि उन्होंने और एक्टर कमल हासन ने 13 साल के रिलेशन को खत्म करते हुए अलग होने का फैसला किया है।