कभी साधारण से घर में रहते थे कपिल, अब एक एपिसोड का लेते हैं 70 लाख
कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल शर्मा की दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'फिरंगी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि, आज भी उनकी पहचान टीवी शोज से ही है। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' जैसे शोज कर चुके कपिल भले ही आक एक एपिसोड के 60 से 70 लाख रुपए लेते हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब वो मुंबई में ही एक साधारण घर में रहते थे।
- जुलाई, 2016 में उन्होंने अपने नए घर में माता की चौकी भी रखी थी। उनके फ्रेंड कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने इस इवेंट की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, "मेरे दोस्त कपिल शर्मा के घर माता की चौकी। नए घर के लिए बधाई।"
- फोटो में राजू पत्नी शिखा, कपिल शर्मा और एक अन्य दोस्त के साथ नजर आ रहे थे।
पहले साधारण से घर में रहते थे कपिल
- नया घर खरीदने से पहले कपिल मुंबई के अंधेरी वेस्ट के आदर्श नगर इलाके में मौजूद शांतिवन बिल्डिंग में रहते थे। कपिल शर्मा इस बिल्डिंग में 2010 में शिफ्ट हुए थे
- तब उनके हाथ में न तो बहुत ज्यादा पैसे थे और न ही शोहरत। कपिल की बिल्डिंग और एंट्रेस गेट की तस्वीरों को गौर से देखें तो पता चलता है कि उनका पुराना घर बेहद साधारण था। नए घर की फोटोज फिलहाल, सामने नहीं आई हैं।

Post a Comment