Header Ads

छोटे पर्दे के 5 सबसे विवादित सितारे, जिनके खिलाफ दर्ज है कानूनी मामले


बिग बॉस सीजन 11 के घर में शिल्पा शिंदे ने धमाल मचाया हुआ है और विकास गुप्ता का जीना हराम किया है. रिएलिटी शो की तरह ही इनकी रियल लाइफ भी तनावपूर्ण रही है. क्या आप जानते हैं कि शिल्पा छोटे पर्दे के कई सीरियल में काम कर चुकी हैं और वो अपने पॉपुलर शो ‘भाबी जी…’ से क्यों निकलीं ? चलिए बताते हैं छोटे पर्दे के 5 ऐसे किरदार जो पड़ चुके हैं कानूनी मामलों में.

1. शिल्पा शिंदे :



छोटे पर्दे के पॉपुलर शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ की पहले वाली अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शिल्पा इन दिनों बिग बॉस में जलवे बिखेर रही हैं. शिल्पा ने बिना बताये शो को छोड़ा और प्रोड्यूसर पर कुछ ऐसे आरोप लगाये जो प्रोड्यूसर के अनुसार गलत था. इसलिए शो के प्रोड्यूसर ने शिल्पा पर मानहानि का केस दर्ज करा दिया था.

2. अल्का कौशल :


जी टीवी के पॉपुलर शो ‘कुबूल है’ में दमदार निगेटिव किरदार निभाने वाली अल्का भी कानूनी मामले में फंस चुकी हैं. कुछ समय पहले ही इन्हें दो साल की कैद की सजा सुनाई गयी. इनके ऊपर धोखाधड़ी का मामला दर्ज था, दरअसल अल्का और उनकी मां एक सीरियल बनाने वाली थीं जिसके लिए उन्होंने 50 लाख का कर्ज लिया था. जब उस आदमी ने कर्ज वापस मांगा तो उन्होंने दो बार 25-25 लाख के चेक दिये और हर बार वो बाउंस हो गये.

3. मोनिका बेदी :


अंडलवर्ड डॉन अबू सलेम की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस जिसने बाद में छोटे पर्दे पर भी अपनी हाजिरी लगाई. ये दो साल जेल में रहीं क्योंकि मोनिका के पास कुछ गैरकानूनी कागज थे और इनके संबंध अबू सलेम से थे.

4. राखी सावंत :


ड्रामा क्वीन और रिएलिटी शो की सबसे कॉन्ट्रोवर्सियल अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ पंजाब कोर्ट ने वारंट जारी रिया था. उनके ऊपर इल्जाम था कि राखी ने वाल्मिकी के ऊपर आपत्तिजनक बयान दिया, जिससे सांप्रदायिक भावनाओं को चोट पहुंचाया.

5. पार्थ सामथान :


बिग बॉस कंटेस्टेंट विकास गुप्ता के साथ करीबी रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आये पार्थ छोटे पर्दे के सीरियल ‘कैसी ये यारियां’ में नजर आते हैं. कुछ समय पहले इन पर आरोप लगा था कि 20 साल की मॉडल से पार्थ ने छेड़छाड़ की है. मॉडल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पार्थ ने उससे आपसी संबंध बनाने को कहा था और जब उसने मना किया तो परेशान करने लगे. पुलिस ने पार्थ पर इस मामले में सेक्शन 8 और 12 के तहत शिकायत दर्ज की गई.