Header Ads

इस बिहारी लड़की को मिला 40 लाख का पैकेज, पिता चलाते हैं कपड़े की दुकान





बिहार मधुबनी की रहने वाली मेधा कुमारी का एडॉव में सिलेक्शन हुआ है। मेधा को 40 लाख रुपए सालाना का पैकेज मिला है। ये मेधा की पहली नौकरी है। बता दें कि मेधा के पिता मधुबनी में ही कपड़े की दुकान चलाते हैं। मेधा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना में कम्प्यूटर साइंस की स्टूडेंट है।



पटना NIT की स्टूडेंट मेधा कुमारी को 39.5 लाख के सालाना पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है। नोएडा की सॉफ्टवेयर कंपनी एडॉव सिस्टम के लिए उन्होंने ऑनलाइन टेस्ट दिया था, जिसके बाद कंपनी ने 39.5 लाख के पैकेज का ऑफर दिया। एनआईटी के प्लेसमेंट इंचार्ज की माने तो एनआईटी पटना के लिए ये गर्व की बात है। ये पहला मौका है जब किसी पटना के स्टूडेंट को इतने बड़े पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है।



जानकारी के मुताबिक, एडॉव से पहले मेधा को योडले कंपनी की ओर से 8.75 लाख रुपए का ऑफर मिला था, लेकिन मेधा ने इनकार कर दिया था। एडॉव के लिए ऑनलाइन टेस्ट देने के बाद उन्हें यकीन था कि एडॉव की ओर से अच्छा ऑफर आएगा। कंपनी ने कोलकाता में उनका इंटरव्यू लिया था।