Header Ads

अर्शी ने अपने दादा को बताया कैरेक्टरलेस, उन्होंने की हैं 18 शादियां




बिग बॉस सीजन 11 में कंटेस्टेंट मॉडल अर्शी खान अपने दादा को शहर का करेक्टरलैस पर्सन बताकर सुर्खियों में हैं। अर्शी ने बिग बॉस के एक एपीसोड में कहा कि मेरे दादा मोहम्मद सुलेमान खान ने 18 शादियां की थीं और उनके 12 बच्चे थे। अर्शी ने यह भी कहा था कि वे अफगानिस्तान से हैं। जबकि हकीकत यह है कि न तो अर्शी के दादा ने 18 शादियां कीं और न ही वे अफगानिस्तान की रहने वाली हैं। उनका घर भोपाल के जहांगीराबाद में है।


अर्शी के पिता मोहम्मद अरमान खान ने भास्कर को बताया कि मेरे वालिद की मौत 1945 में ही हो गई थी। उस समय मेरी उम्र चार साल थी।


- अरमान कहते हैं कि मैं खुद अपने पिता के बारे में बहुत कम जानता हूं, तो फिर अर्शी को यह कहां से पता चला कि उनके पिता ने 18 शादियां की थीं और उनका कैरेक्टर कैसा था। हमने कभी अर्शी को उनके दादा के बारे में नहीं बताया।



- उन्होंने कहा कि मैं इतना जानता हूं कि मेरे पिता अंग्रेजी हुकूमत में भोपाल के सेंट्रल जेल में जेलर थे और उन्होंने दो शादियां की थी।


- अर्शी की मां नाद्रा सुल्तान के मुताबिक, इस तरह खानदान पर कीचड़ उछालना ठीक नहीं हैं।