Header Ads

शिकार के बाद खाया था सूअर का मीट, पूरी फैमिली चली गई कोमा में


भारतीय मूल की न्यूजीलैंड में रहने वाली एक फैमिली इस समय जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। दरअसल, इस फैमिली ने हंटिंग ट्रिप के दौरान एक जंगली सूअर का शिकार करने के बाद उसका मीट खा लिया था। मीट खाने के कुछ देर बाद ही परिवार के तीन लोग बेहोश हो गए और अब कोमा की स्थिति में हैं।

- केरल के 35 साल के शिभु कोचुममेन करीब 5 साल पहले पत्नी सुबी बाबू, मां अलेकुट्टी डेनियल और दो साल की बेटी के साथ न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए थे।
- न्यूजीलैंड के पुतारुरु सिटी में रहने वाले कोचुममेन एक निजी कंपनी में काम करते हैं। यहीं पर उनकी एक और बेटी का जन्म हुआ, जो अब दो साल की है।
- बीते मंगलवार को कोचुममेन पत्नी, मां और दोनों बेटियों के साथ हंटिंग ट्रिप पर निकले थे। इसी दौरान उन्होंने एक जंगली सूअर का शिकार किया।

- जंगल में ही उसका मीट भूनकर खाया। इसके कुछ देर बाद ही तीनों की हालत बिगड़ने लगी। कोचुममेन ने बेहोशी की हालत में एम्बुलेंस को फोन लगा दिया था, जिससे मौके पर टीम पहुंच गई।
- तीनों को जब अस्पताल लाया गया, तब तक वे कोमा की स्थिति में पहुंच गए थे। डॉक्टर्स के मुताबिक, अभी भी तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
- कोचुममेन की बड़ी बेटी ने डॉक्टरों को बताया कि नींद में होने के चलते उन दोनों ने मीट नहीं खाया था। इसके चलते दोनों इसका शिकार होने से बच गईं। रिपोर्ट में पता चला है कि फैमिली ने जिस सूअर का मीट खाया था, वह जहरीला था।