लोगों की कब्र खोदकर कमाता है 25 लाख rupey, अब इस वजह से मिला अवॉर्ड
ब्रिटेन में मृत लोगों के लिए कब्र खोदने वाले मार्टिन हाउस इन दिनों सुर्खियों में हैं। मार्टिन कब्र खोदकर सालाना 25 लाख rupey (25 हजार पाउंड) कमा लेते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मार्टिन को अब उनके इसी काम के लिए Death Oscar से नवाजा गया है।
- मार्टिन को हाल ही में ब्रिटेन का बेस्ट ग्रेवडिगर (कब्र खोदने वाला) घोषित किया गया है। ब्रिटेन में कब्रिस्तानों को मॉनिटर करने वाली एक बॉडी ने ये फैसला लिया है। इस बॉडी के अनुसार मार्टिन को उनके एंवायरमेंट फ्रेंडली काम करने के तरीके की वजह से ये अवॉर्ड दिया गया।
- आपको बता दें कि मार्टिन अपने ही हाथों से 6, से 7 फीट की कब्र बिलकुल मशीन की तरह खोदते हैं। जबकि भारी-भरकम मशीनों से खुदाई करने पर असापास की जगहों को काफी नुकसान होता है।
हर साल मिलते हैं अवॉर्ड
- एक ऑफिशियल के मुताबिक इंग्लैंड में सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को ऐसे ही सम्मानित किया जाता है, जिसमें कब्र खोदना भी शामिल है। हर साल ऐसे ही लोगों को सम्मानित किया जाता है।

Post a Comment