Header Ads

दंगल में धमाल मचा रहे हैं ये 5 कपल, कुछ ऐसी है इनकी लाइफ


हरियाणा के पहलवान देश ही नहीं विदेशों तक फेमस हैं। यहां के पहलवानों ने वर्ल्ड लेवल पर भारत का नाम रोशन किया है। इसमें लड़कियां भी पीछे नहीं है। बहुत सी हरियाणा की महिला पहलवानों ने जीत का परचम लहराया है। पहलवानी के करियर के दौरान कुछ पुरुष पहलवान ऐसे भी हैं, जो महिला पहलवान के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। ऐसी ही कुछ जोड़ियों के बारे में बता रहा है जहां पति-पत्नी दोनों पहलवान हैं। इनमें से कुछ तो एक साथ ही प्रैक्टिस करते हैं।

दंगल गर्ल गीता फोगाट कुश्ती में एक बड़ा नाम है। गीता और पवन की शादी को 20 नवंबर को एक साल हो जाएगा।
- गीता 59 किलो भार वर्ग में खेलती है तो पति पवन 86 किलो भार वर्ग में खेलते हैं।
- गीता अपने पति पवन के साथ ही ससुराल में बने अखाड़े में प्रैक्टिस करती है।
- गीता की पवन के साथ एक कुश्ती मुकाबले में ही मुलाकात हुई। पवन ने ही दोनों की फैमिली को शादी के लिए मनाया था।

साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान दोनों पहलवान हैं। दोनों 2 अप्रैल 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे।
- साक्षी 62 किलो भार वर्ग में खेलती है तो पति सत्यव्रत कादियान 97 किलो भार वर्ग में खेलते हैं।
- ये दोनों पति-पत्नी भी एक साथ प्रैक्टिस करते हैं। सत्यव्रत के पिता कुश्ती कोच हैं वे दोनों को ट्रेनिंग देते हैं।
- दोनों ने पहलवानी के दौरान हुई दोस्ती के बाद ही शादी की थी।
नरसिंह यादव और हिसार की शिल्पी दोनों पहलवानी करते हैं। दोनों 10 मार्च 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे।
- नरसिंह यादव 74 किलो भार वर्ग में खेलते हैं। वहीं उनकी पत्नी शिल्पी 63 किलो भार वर्ग में खेलती हैं।
- शादी के बाद दोनों महाराष्ट्र में रहते हैं। शिल्पी को नरसिंह ने पसंद किया था और शादी का प्रस्ताव रखा था।
- ये दोनों भी एक साथ प्रैक्टिस करते हैं।

सरिता मोर और राहुल मान दोनों पति-पत्नी पहलवान हैं। इनकी शादी 1 मार्च 2017 को हुई थी।
- सरिता 59 किग्रा भार वर्ग में खेलती है जबकि पति राहुल 65 किग्रा भार में खेलते हैं।

रितु मलिक और श्रीभगवान की जोड़ी भी पहलवान है।
- श्रीभगवान 71 किलो भारवर्ग में तो रितु मलिक रेलवे की टीम में 65 किलो भार वर्ग में खेलती है।