ये कंपनी 20 रुपए में दे रही है 1GB डाटा, जल्दी करे कही मोका छुट न जाये
टैलीकॉम कंपनियों में कुछ समय पहले सब कुछ अच्छा चल रहा था. हर कंपनी अपने अपने अनुसार कई तरह के ऑफर दे कर अपने ग्राहकों को लुभाने का प्रयास करती थी. फिर वह ऑफर महंगा ही क्यों न हो ग्राहक अपनी पसंदीदा कंपनी के ऑफर का लाभ लेता था. यकीन जब से टैलीकॉम कंपनियों में रिलायंस जियो ने कदम रखा है हर तरह जेसे हड़कंप सा मच गया है.
जो कंपनिया पहले महंगे महंगे ऑफर आ रही थी जिसमे डाटा महंगा पड़ता था अब उन कम्पनियों को भी मजबूरन अपने नियमो में पूरी तरह से बदलाव करना पड़ा. जियो के बाजार में आते ही हर तरफ डाटा वॉर चल रहा है.
जियो ने सस्ते डाटा पेक दे कर दूसरी कंपनियों को भी विवश कर दिया है कि वह भी उसी तरह के सस्ते ऑफर पेश करें. अगर वह ऐसा नहि करते है तो उन्हें अपने ग्राहकों से हाथ धोना पड़ सकता है. इस प्रतिस्पर्धा में बेंगलुरू की एक कंपनी भी बाजार में उतर आई है.
वह अपने शानदार ऑफर्स के साथ बाजार में आई है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को वह अपना बना सके. इस नई कंपनी का नाम Wifi Dabba है. जो मजाह 20 रुपए में 1 जीबी डाटा ग्राहकों को दे रही है. यह कंपनी बीते 13 महीने से बंगलुरू में लगातार अपनी सर्विस दे रही है.
जानकारी के अनुसार यह कंपनी ग्राहकों को स्पेशल 3 डाटा ऑफर्स दे रही है. इन ऑफर्स में 2 रुपए, 10 रुपए और 20 रुपए के प्लान को शामिल किया गया है . 2 रुपए के प्लान में ग्राहकों को 100 एमबी डाटा, 10 रुपए के प्लान में 500 एमबी डाटा और 20 रुपए के प्लान में 1 जीबी डाटा दिया जाएगा. जिनकी वैधता 24 घंटे की होगी.
यूजर्स को डाटा पैक लेने के लिए चाय की दुकान या छोटे-छोटे दुकानों पर मिल रहे प्री-पेड कूपन को लेना होगा. उस कूपन को अपने फोन में एक ओटीपी के माध्यम से रिचार्ज करना होगा और जिसके बाद डाटा आपको मिल जाएगा.
जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है की वाईफ़ाई डब्बा 100-200 मीटर के दायरे में करीब 50 MBPS की स्पीड देने में सक्षम है.


Post a Comment