Header Ads

1.5 करोड़ से 98 लाख रुपए तक की कार में चलते हैं ये 12 बॉलीवुड सेलेब्स


बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स है जो अपनी पसंदीदा कार में चलना पसंद करते हैं।

विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' 17 नवंबर को रिलीज हो रही है। बता दें कि विद्या ने हाल ही में एक मर्सडीज कार खरीदी है। विद्या ही नहीं बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स है जो अपनी पसंदीदा कार में चलना पसंद करते हैं। मसलन, रणबीर कपूर अपनी व्वाइट ऑडी A8 में तो आलिया भट्ट अपनी ब्लू कलर की ऑडी Q7 में चलना पसंद करती हैं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर के पास यूं तो कई कारें हैं लेकिन वे व्वाइट ऑडी A8 में चलना पसंद करते हैं। उनकी इस कार की कीमत 1.18 करोड़ रुपए है। बता दें कि रणबीर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की संजय दत्त की बायोपिक पर बन रही फिल्म में नजर आएंगे। ये फिल्म 2018 में रिलीज होगी।


सुशांत सिंह राजपूत


सुशांत सिंह राजपूत ने 'एमएस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी' (2016) की सफलता के बाद खुद को ब्लू कलर की Maserati Quattroporte गिफ्ट की थी। उनकी इस कार की कीमत 1.44 करोड़ रुपए है। सुशांत फिलहाल 'ड्राइव' और 'केदारनाथ' की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी ये फिल्में 2018 में आएंगी।

परिणीति चोपड़ा


परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी व्हाइट कलर की Jaguar XJL घूमती नजर आ रही है। उनकी इस कार की कीमत 98 लाख रुपए है। हाल ही में आई उनकी फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने अच्छा बिजनेस किया है। परिणीति इन दिनों 'संदीप और पिंकी फरार' और 'नमस्ते कनाडा' की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्में 2018 में रिलीज होगी।

आलिया भट्ट


आलिया भट्ट को ब्लू कलर की ऑडी Q7 बेहद पसंद है। उनकी इस कार की कीमत 71.15 लाख रुपए है। आलिया, डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' में नजर आएंगी। ये फिल्म 2018 में रिलीज होगी।

तापसी पन्नू


तापसी पन्नू ने ने पिछले साल BMW X1 खरीदी थी। फिल्म 'जुड़वां -2' की सक्सेस के बाद तापसी ने Mercedes Benz GLE SUV खरीदी है। उनकी इस कार की कीमत 87 लाख रुपए है। तापसी इन दिनों 'फ्लिकर सिंह' और 'मुल्क' फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।

टाइगर श्रॉफ


टाइगर श्रॉफ के पास व्हाइट BMW 5 सीरिज का कार है। वे अक्सर इसी कार में नजर आते हैं। उनकी इस कार की कीमत 52 लाख रुपए है। टाइगर इन दिनों 'बागी -2' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म की शूटिंग में बिजी है। वैसे उनके पास 'रैम्बो' और 'अधूरा' फिल्मों का भी ऑफर है।

श्रद्धा कपूर


श्रद्धा कपूर के पास Mercedes ML 250 कार है। ये उनके द्वारा खरीदी गई पहली कार है। वे पहले Mini Cooper कार लेने वाली थी लेकिन उनके फादर शक्ति कपूर ने उन्हें Mercedes ML 250 लेने को कहा। उनकी इस कार की कीमत 56 लाख रुपए है। श्रद्धा इऩ दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'साहो' और 'इनटाइटल्ड साइना नेहवाल बायोपिक' की शूटिंग में बिजी हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा


सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास ब्लैक कलर की Mercedes Benz ML 350 कार है। उनकी इस कार की कीमत 49.35 लाख रुपए है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'अय्यारी' है, जो 2018 में आएगी। उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर अपनी कार पर भी लगा रखा है।

वरुण धवन


वरुण धवन के पास भी आलिया की तरह ही ब्लू कलर की ऑडी Q7 है। उनकी इस कार की कीमत 71.15 लाख रुपए है। वरुण की अपकमिंग मूवी 'सूई-धागाः मेड इन इंडिया' और 'अक्टूबर' हैं। ये दोनों ही फिल्में 2018 में आएंगी

अर्जुन कपूर


अर्जुन कपूर अपनी Mercedes Benz ML 350 में घूमते नजर आते हैं। उनकी इस कार की कीमत 49 लाख रुपए है। अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' और 'नमस्ते कनाडा' हैं।

कृति सेनन


कृति सेनन के पास व्हाइट कलर BMW 3 सीरिज का कार है। उनकी इस कार की कीमत 38 लाख रुपए है। कृति की अपकमिंग फिल्म 'फर्ज' और 'अर्जुन पटियाला' हैं।

विक्की कौशल


विक्की कौशल के पास Mercedes GLC कार हैं। उनकी इस कार की कीमत 47 लाख रुपए है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'संजय दत्त की बायोपिक' और 'राजी' हैं। ये फिल्में 2018 में रिलीज होगी।