तलाक के बाद 14 साल छोटी लड़की से की थी शादी, फिर यूं खत्म हुई कहानी
मेरठ के एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। उसने पहली पत्नी से तलाक लेकर 14 साल छोटी एक लड़की से लव मैरिज की थी।
मेरठ जिले के परतापुर कस्बे में एक व्यक्ति ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। उसने पहली पत्नी से तलाक के बाद तीन साल पहले 14 साल छोटी एक लड़की से लव मैरिज की थी। क्या था मामला?
- मृतक अमित (36) ने साल 2014 में गुलफ्शां उर्फ मोनिका से लव मैरिज की थी। इससे पहले अमित ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। शादी के बाद से अमित और माेनिका एक किराये के मकान में परिवार से अलग रह रहे थे।
- मोनिका ने बताया, गुरुवार देर शाम मैं घर के बाहर बैठी थी। तभी अमित आया और कमरे के अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब मैं कमरे में गई, तो देखा कि वह दुपट्टे का फंदा लगाकर पंखे से लटका था। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग आए और पुलिस को सूचना दी।
- पुलिस के आने से पहले ही हम लोगों ने ही हॉस्पिटल ले जाने के लिए अमित को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
- पति की मौत के बाद मोनिका का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद वह काफी समय तक पति का हाथ पकड़कर शव के पास बैठी रही और बस एक ही बात कहती रही- अमित तुम मुझे ऐसे छोड़कर नहीं जा सकते।
- पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है।


Post a Comment