54 की उम्र में शेखर सुमन ने किया ट्रांसफॉर्मेशन, बनाए 6 पैक एब्स
54 साल की उम्र में एक्टर और होस्ट शेखर सुमन अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने खुद का ट्रांसफॉर्मेशन किया है और 6 पैक एब्स बनाएं हैं। जिम में बाइसेप्स बनाते उनकी फोटो सोशल साइट पर वायरल हो रही है। इस फोटो में वे जिम में मशीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। शेखर की ये फोटो उनके बेटे अध्ययन सुमन ने क्लिक की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी इस फोटो को कवर पर लगाया है
दो महीने पहले आई फिल्म 'भूमि' में लंबे समय बाद शेखर नजर आए थे। फिल्म तो कुछ खास नहीं चली लेकिन उनके काम को पसंद किया गया। शेखर ने 1984 में आई फिल्म 'उत्सव' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ रेखा और शशि कपूर लीड रोल में थे। इसके अलावा उन्होंने 'नाचे मयूरी' (1986), 'अनुभव' (1986), 'संसार' (1987), 'त्रिदेव' (1989), 'प्रोफेसर की पड़ोसन' (1993), 'चोर मचाए शोर' (2002), 'चलो मूवी' (2011) सहित कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, वे फिल्मों में अपनी खास पहचान नहीं बना पाए हैं। उन्होंने अपने बेटे अध्ययन के लिए फिल्म 'हार्टलेस' भी डायरेक्ट की थी, जो सुपरफ्लॉप रही थी।
शेखर को फिल्मों की टीवी पर ज्यादा सफलता मिली। उन्होंने सब टीवी के शो 'मूवर्स एंड शेखर्स' को होस्ट किया, इसी से उनको पहचान मिली। इसके अलावा वे 'मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी', 'हेरा फेरी', 'कभी इधर कभी उधर', 'अंदाज', 'विलायती बाबू', 'एक था राजा एक थी रानी', 'देख भाई देख', 'दम दमा दम' सहित अन्य शो में काम किया है। वे रियलिटी शो 'कॉमेडी सुपरस्टर', 'लाफ इंडिया लाफ', 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के जज भी रहे हैं।


Post a Comment