11 लाख लोगों ने कराया इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है खास
Oneplus ने अपने फ्लैगशिप फोन Oneplus 5T को इंडिया में उपलब्ध करा दिया है। यह फोन अमेजन पर उपलब्ध होगा। 21 नवंबर को इसकी पहली फ्लैश सेल होगी। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस फोन के लिए 11 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इससे फोन की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह फोन 6GB/8GB रैम वेरिएंट में उपलब्ध है।
6GB RAM/ 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपए और 8GB RAM/ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपए है। 21 नवंबर को होने वाली सेल सिर्फ अमेजन के प्राइम मेंबर्स के लिए है। इसकी ओपन सेल 28 नवंबर को होगी।
इसलिए खास है ये फोन
इस फोन की खास बात है कि इसमें फेस अनलॉक जैसे कई हाईटेक फीचर्स देने के बाद भी इसकी कीमत Oneplus 5 जितनी ही है, यानि यूजर्स कम कीमत में ज्यादा फीचर्स वाला फोन खरीद सकते हैं। हालांकि इस बात से oneplus 5 के यूजर्स उदास नजर आ रहे हैं। क्योंकि उन्होंने जिस कीमत में ये फोन खरीदा था उसमें ही दूसरे यूजर्स को इसे हर मामले में अच्छा फोन मिल रहा है।
इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन का 835 प्रोसेसर दिया गया है। Oneplus 5T इस प्रोसेसर के साथ आने वाला सबसे सस्ता (32,999 रुपए) फोन है। यह प्रोसेसर Nokia 8, Samsung Galaxy S8, Galaxy Note 8 और LG V30 में दिया गया है। जिनकी कीमत 40,०००, से 60,000 रुपए के बीच है।
8GB रैम के साथ आने वाला ये सबसे सस्ता फोन है। इस कीमत में बाकी कंपनियां 6GB रैम वाले फोन दे रही हैं।

Post a Comment