10 करोड़ बार देखा जा चुका ये भोजपुरी गाना, यू-ट्यूब पर मचा दिया हंगामा
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के एक सॉन्ग ने यू-ट्यूब पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इन दोनों के डांस के एक वीडियो को यू-ट्यूब पर 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना आठ महीने पहले रिलीज हुआ था। खास बात ये कि इससे पहले किसी भी भोजपुरी सॉन्ग को इतने व्यूज नहीं मिले हैं।
पवन और आम्रपाली का ये वीडियो भोजपुरी फिल्म 'सत्या' का है। इस वीडियो को प्रमोशनल सॉन्ग के तौर पर यूज किया गया था।
- फिलहाल, इस वीडियो को 100,290,671 views मिल चुके हैं। वीडियो को यू-ट्यूब पर Wave Music ने 27 मार्च 2017 को डाला था।
- वीडियो में जिस गाने पर पवन और आम्रपाली डांस कर रहे हैं, उसके बोल हैं 'राते दिया बुता के'।
- ये फिल्म 10 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह थी।
- फिल्म के डायरेक्टर सुजीत कुमार हैं, जिसे श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया गया था।
- इस फिल्म की शूटिंग बिहार और उत्तर प्रदेश के कई लोकेशन्स पर की गई थी।
6 मार्च, 1986 को जन्मे पवन सिंह बिहार के आरा जिला के रहने वाले हैं।
- पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले भोजपुरी सिंगर थे। फेमस भोजपुरी सॉन्ग 'लालीपॉप लागेलू' से उन्हें जबर्दस्त ख्याति मिली थी।
- साल 2007 में उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म का नाम था 'रंग ली चुनरिया तोहरे नाम'।
आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। इन्होंने काफी कम वक्त में भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। एक फिल्म के लिए वे ७,9 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
- 2014 में इन्होंने भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। फिल्म का नाम था 'निरहुआ हिंदुस्तानी'।
- इस फिल्म में उनके को-स्टार थे दिनेश लाल यादव। आम्रपाली ने दिनेश के साथ ’निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘पटना से पाकिस्तान‘, ‘निरहुआ रिक्शावाला-2’ और ‘राजा बाबू’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
- एक इंटरव्यू में आम्रपाली ने बताया था कि उनके दादा जी काफी समय पहले मुंबई चले गए थे, बाद में उनका परिवार भी वहीं बस गया।

Post a Comment