Header Ads

पहली बर्फबारी से ऐसा है पहाड़ों का हाल, टूरिस्टों के लिए बंद हुई ये जगह


रोहतांग दर्रा बुधवार को सीजन की पहली बर्फबारी के साथ ही अलगे साल मार्च तक गाड़ियों के लिए बंद कर दिया गया है। पैदल गुजरने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए दो बचाव चौकियां बना दी गई हैं, जिनमें पुलिस अन्य दस्तों के 9-9 कर्मचारी तैनात रहेंगे। हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर बुधवार से ही दिखना शुरू हो गया। वहीं, कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग समेत कई इलाकों में भी बर्फबारी हुई।
- मौसम विभाग का कहना है कि सर्द हवाओं की वजह से अब तापमान गिरेगा और पूरा रीजन सर्दी की चपेट में जाएगा। वहीं, गुरुवार सुबह रोहतांग का तापमान सुबह 11 बजे माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया।

- मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर सक्रिय था, जिससे बर्फबारी हुई। मैदानों में तापमान गिरा। चंडीगढ़ में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 12.70 दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को दस डिग्री तक पहुंच सकता है।

शिमला शहर बुधवार को बादलों से गिरा रहा, जिससे तापमान में भी 2 डिग्री नीचे लुढ़क गया। बुधवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने से भी तापमान के गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 19 नवंबर तक मौसम के खराब रहे के आशंका जताई है।