समंदर के अंदर से निकल चुकी हैं ऐसी चीजें, जिन पर यकीन करना है मुश्किल
समंदर से कई बार ऐसी अजीबोगरीब चीजें मिली हैं जिनको देखकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे।
कभी कोई अजीब जीव मिले तो कभी लॉस्ट सिटी। हद तो तब हो गई जब एक खोज में समुद्र तल पर पूरी की पूरी ट्रेन नजर आई। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही 7 चीजों के बारे में। जब निकलीं रहस्यमय मूर्तियां...
- मेक्सिको में कानकून के किनारे 500 से भी ज्यादा सजीव लगने वाली मूर्तियां मौजूद हैं। ये किसी समुद्री सभ्यता का परिचय देती हैं।
साल 1980 में एमएम जेनोबिया नाम की फेरी, साइप्रस के लरनाका के सागर में डूब गई थी। इसका वजन 90 लाख किलो था। गोताखोरों को अभी तक समुद्र में शिप की पुरानी चीजें मिलती रहती हैं।
जापान में समंदर के नीचे 5000 साल पहले बना हुआ योनागुनी मॉन्यूमेंट है। गोताखोर वहां जाकर इस मॉन्यूमेंट को अभी भी देख सकते हैं।
न्यू जर्सी के तट पर कुछ पुरानी ट्रेनें मिली हैं। ऐसा माना जाता है कि ये साल 1850 की हैं लेकिन किसी को भी ये नहीं पता कि ये ट्रेनें नीचे कैसे पहुंची।
वर्ल्ड वॉर 2 के समय, पाॅयलट को दिखा कि प्लेन में पेट्रोल खत्म हो गया है तो उसने इसे समुद्र पर ही लैंड कर दिया। इसका नाम Vought F4U Corsair है।
फ्रैंक गॉडियो नाम के आर्कियोलॉजिस्ट ने 5 सालों तक समुद्र में एक इजिप्शियन सिटी को ढूंढ़ने की कोशिश की। जब वे हार मान कर लौट रहे थे उन्हें ये मिला।


Post a Comment