10 हजार से ज्यादा महिलाओं से बनाए संबंध, ऐसी रही WWE रेसलर की लाइफ
WWE में अपनी ताकत का जलवा दिखा चुके रिक फ्लेयर इकलौते ऐसे रेसलर हैं, जिन्हें दो बार हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
WWE के सुपर स्टार रेसलर रह चुके रिक फ्लेयर ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट ने उनकी लाइफ पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है, जिसमें उन्होंने बताया कि करियर के शिखर में 10 हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ उनके संबंध रह चुके हैं। नेचर ब्वॉय के नाम से फेमस रहे इस रेसरल ने ईएसपीएन के '30 फोर 30' स्पेशल के लिए शूट की गई डॉक्यूमेंट्री में ऐसी कई चौंकाने वाली बातें बताईं।
- महिलाओं के साथ संबंधों को लेकर उन्होंने कहा कि जब उनका करियर टॉप पर चल रहा था, तब 10 हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ उन्होंने रिलेशन बनाए थे।
- हालांकि ये बात कहना के बाद उन्होंने ये भी कहा कि, 'अपने पोते-पोतियों को याद करके मुझे लगता है कि काश मैंने ये बात ना कही होती' हालांकि अब मैं सिर्फ एक और केवल एक को प्यार करता हूं। यहां उनका मतलब अपनी मंगेतर वेंडी बार्लो से था।
- इसी बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उस दौर में जब वो कहीं भी जाते थे तो वहां से 15 से 20 ड्रिंक्स पीकर ही लौटते थे।
WWE की हिस्ट्री में रिक फ्लेयर ही ऐसे रेसलर हैं, जो दो बार 'हाल ऑफ फेम' रह चुके हैं। उन्हें साल 2008 में पहली बार सोलो परफॉर्मर के तौर पर WWE हाल ऑफ फेम बनाया गया था। रेसलरमेनिया 24 में अपने रिटायरमेंट मैच से एक दिन पहले साल 2012 में वे दूसरी बार WWE हाल ऑफ फेम बने थे।
रिक फ्लेयर की बेटी चार्लोट भी WWE की स्टार फीमेल रेसलर हैं। छोटे से करियर के बावजूद वो अपने पिता की तरह अपना नाम WWE की रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा चुकी हैं। वो चार बार की वुमन चैम्पियन है, जबकि उनके पिता ने 16 बार ये कारनामा किया था।
- 'हेल इन सेल' इवेंट को जीतते ही चार्लोट के WWE पे-पर-विन की संख्या 20 हो गई है, रिक ने अपने पूरे WWE करियर में जीते थे।
रेसलरमेनिया में रिक फ्लेयर को केवल एक ही बार जीत मिली, जो कि रेसलरमेनिया 20 में हुई थी। इस दौरान उन्होंने रेंडी ओर्टन और बतिस्ता के साथ मिलकर द रॉक और मिक फोले को हराया था।
- इसके अलावा रेसलरमेनिया के चार अन्य मैचों में वे रेंडी सेवेग, अंडरटेकर, बैंक ब्रीफकेस और शान माइकल्स के हाथों हार गए थे।


Post a Comment