ये है इंसानों द्वारा बनाया गया फ्लोटिंग आइलैंड, ऐसी Life जीते हैं यहां
वैसे तो दुनिया में कई अजीबोगरीब चीजें हैं जो लोगों को आश्चर्य में डालती हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं उस आइलैंड के बारे में जो इंसानों ने बनाया है, वह भी पानी पर तैरता हुआ। इस आइलैंड पर जीने की सारी चीजें उन्होंने जमा की हैं।
साउथ अमेरिका के पेरू देश में इंसानों ने ऐसे आइलैंड बनाए हैं जो पानी पर तैरते हैं। पेरू की टिटिकाका झील में ये आइलैंड वहां के ट्राइब्स यूरोस (Uros) ने बनाए हैं। ये 1 हजार साल से इस इलाके में रह रहे हैं। इन्होंने नेचुरल चीजों से इस आइलैंड का निर्माण किया है। इन्हीं आइलैंड पर वह घर बनाकर रहते हैं और नावों से मछली पकड़ कर अपनी जीविका और घर दोनों चलाते हैं।

Post a Comment