Header Ads

पहले दिन ही बिग बॉस के घर में मचा घमासान, सपना चौधरी से भिड़े ज़ुबैर, कहा- मैं खुद TRP हूं!


कल हिना खान का बर्थडे था. इस मौके पर बिग बॉस ने घर में केक भेजा और सभी ने जमकर मस्ती की.

सबसे पहले लड़ाई हुई ‘अंगूरी भाबी’ का किरदार निभाने से मशहूर हुईं शिल्पा शिंदे और उसी शो के क्रिएटिव डायरेक्टर विकास गुप्ता में. दोनों में इस शो को लेकर ही आपस में कहा सुनी हुई.

विकास ने शिल्पा से कहा- आप लोगों को पता नहीं इन्होंने क्या क्या हरकतें की हैं? तीन महीने में पैसे बढ़ाने की बात कर दी थी. फिर इन्हें दूसरा शो करना है

 डबल पैसे बढ़ाने के लिए कहा. तुम झूठी हो. मुझे मालूम होता कि आप यहां आ रही है तो मैं नहीं आता. आपको बाद भी मेरा शो नंबर वन है.

सपना की बात सुनते ही ज़ुबैर भड़क गए और चिल्लाते हुए कहा, ''जैसा ज़ुबैर खान है वैसा ही रहने दे. आप बिग बॉस में किसलिए आई हो. दिमाग में मत चढ़. पहली बात सबसे बोल रहा हूं

कि मुझे उंगली मत करना. किसी बाप ने खिला पिलाकर नहीं भेजा. मुझे टीआरपी नहीं चाहिए, मैं हूं टीआरपी. मैं फ्रंट पेज पर छपता हूं. धमकी आती हैं फिर भी अकेले घूमता हूं. बड़े-बड़े मिनिस्टर के पास भी मुझे तु बोलने की हिम्मत नहीं.''

वहीं, पड़ोसियों के पास किचन नहीं और अपना सारा काम मुख्य घर में रह रहे प्रतिभागियों से कराना है. ये चारों फोन पर खाना पीना मंगा रहे हैं. इनकी तरफ से सिर्फ सिर्फ लव ही फोन बात कर सकते हैं.

हसीना पारकर के दामाद ज़ुबैर खान यहां अपनी आपबीती सुनाते नज़र आए. उन्होंने कहा, ''हमारी शादी बहुत ही क्लोज सेरेमनी में करवाई गई

 शादी में मेरे साथ धोखा हुआ. मैंने अपनी पत्नी बच्चों को बहुत महत्व दिया. जब वो खुद के पैरों पर खड़ी हुई तो उसने मुझे अपनी जिंदगी से बाहर निकाल दिया.''