एतराज जैसी हिट फिल्म के सालों बाद अक्षय की ये जोड़ी फिर दिखेगी साथ...
१३ साल पहले फिल्म खिलाड़ी से सबके दिलों में राज करने वाले एक्टर अक्षय कुमार की स्कसैस के बारे में तो जानते हैं लेकिन क्या आपको याद है की इन्हें खिलाड़ी बनाया किसने था।
जी वो कोई और नहीं बल्कि अब्बास मस्तान की जोड़ी का कमाल था। बता दें सालों बाद एक बार फिर मिस्टर अक्की अब्बास मस्तान के साथ काम करते नजर आ सकते हैं।
खबर है कि अक्षय कुमार को अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म की कहानी पसंद आ गई है और हो सकता है वो कि वो जल्द ही इस फिल्म के लिए हां कह दें। अगर ऐसा होता है तो ये अक्षय कुमार की अब्बास मस्तान के साथ 13 साल बाद वापसी होगी।
सुनने में आया है की ये फिल्म 12 अलग अलग किरदारों की कहानी है। इसलिए अक्षय को इस फिल्म के लिए सिर्फ एक या दो लोकेशंस पर 20 से 25 दिनों की शूटिंग करना है। बता दें अभी अब्बास मस्तान ने इस फिल्म को लेकर बात नहीं की है।
वैसे इससे पहले अक्षय कुमार ने अब्बास मस्तान के साथ 1992 की फिल्म खिलाड़ी में काम किया था। इसके बाद इन लोगों की जोड़ी इतनी हिट हुई की दोनों ने फिल्म अजनबी में भी साथ काम किया।
आखिरी बार अक्षय ने 2004 की फिल्म ऐतराज में उनके साथ काम किया था। वैसे अक्षय कुमार ने हमेशा ही अपने निर्देशकों का साथ दिया है।
पिछले दिन जब अब्बास के बेटे मुस्तफा को फिल्म मशीन से लॉन्च किया गया तो इससे जुड़े एक कार्यक्रम में अक्षय ने कहा था कि जब भी मौका आएगा वो अब्बास मस्तान के साथ काम करेंगे।
अगर अक्षय के फिल्मी करियर की बात की जाए तो इन दिनों अक्षय फिल्म पैडमैन, गोल्ड, मुल्क और रजनीकांत की फिल्म २.० जैसी कई शानदार फिल्मों में काम कर रहे हैं।
साथ ही इस बार अक्षय कुमार छोटे परदे पर भी वापसी कर रहे हैं। जल्द ही वे कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज में बतौर जज, जज की कुर्सी पर बैठे दिखाई देंगे।


Post a Comment