Header Ads

वायरल हुई मां का प्यार दिखाती ये Photos, दिल को छू जाएगी हर कहानी


मां एक बच्चे की जिंदगी में बहुत महत्वपूण शब्द है क्योंकि बच्चे को मां ही इस दुनिया में लाती है। वे ही उसे अच्छे-बुरे के बारे में सिखाती हैं और पाल-पोस कर बड़ा करती हैं।

बच्चे इस दुनिया में सबसे पहले अपनी मां से ही प्यार का मतलब सीखते हैं। सोशल मीडिया पर मां-बच्चों की कई इमोशनल फोटोज वायरल हुई हैं। इनकी कहानियां दिल को छू लेने वाली हैं।

अब इसी फोटो को देखिए। पहली नजर में ऐसा लग रहा है, जैसे एक मां अपने 7 महीने की बच्ची को खिड़की से बाहर फेंक रही है। लेकिन असल में मां अपनी बच्ची को धुएं से बचाने के लिए खिड़की से बाहर लटकाए है ताकि वह सांस ले पाए।

इस बच्ची को बचाने के लिए फायर फाइटर सीढ़ी चढ़ कर आए थे। यह फोटो उनकी पड़ोसी माया टकर ने ली थी। इस फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे मां ने अपनी जिंदगी दाव पर लगा कर अपनी बेटी को बचाया।

ओडिशा के बालासोर डिस्ट्रिक्ट की यह महिला अपने बेटे को बाढ़ से बचाते हुए कहीं और ले कर जा रही है।

2010 में केट ओग ने दो प्री-मेच्योर बच्चों को जन्म दिआ था। बादमे केट और डेविड ओग को डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनका पहला बच्चा अब नहीं रहा।

लेकिन जैसे ही दोनों ने उसे प्यार किया, बातें की वैसे ही उसकी सांसे चलने लग गई। ये देख कर डॉक्टर भी शॉक हो गए

मध्य प्रदेश के डिस्ट्रिक्ट दमोह में एक महिला रेलवे पटरी पर मरी हुई पड़ी थी। उसका बच्चा उसकी छाती के पास बैठ कर रो रहा था और उसे उठाने की कोशिश कर रहा था।

लिंडा बेनोन होल्ट-ओराम सिंड्रोम नाम के डिसऑर्डर के साथ पैदा हुई थी। इस डिसऑर्डर के शिकार के लोगों के हाथ नहीं होते। वे अपने पैरों से ही सारा काम करते हैं।

इसका 11 साल का बेटा। टिम्मी भी इसी डिसऑर्डर कइ साथ पैदा हुआ था। अब मां और बेटा दोनों ही साथ में स्कूल और कॉलेजस जाते हैं ताकि दुनिया को इस डिसऑर्डर के बारे में बता पाएं।

इंग्लैंड की रहने वाली, टेरेसा रूसों कपल्स के लिए बच्चों जैसी डॉल्स बनाती हैं। उन्होंने अपने बच्चे और मां को खो देने के बाद यह बिजनेस शुरू किया था। अभी तक उन्होंने 250 से ऊपर डॉल्स बना चुकी हैं।