Header Ads

शख्स ने खींची गर्लफ्रेंड की ऐसी Photos, इंटरनेट पर हो गया था मशहूर



फोटोग्राफर दुनिया की हर चीज को दूसरे लोगों के मुकाबले बिल्कुल अलग ही नजरिये से देखता है। ब्राजील के फोटोग्राफर गुस्तावो गोम्स भी नॉर्मल चीजों को अलग रूप देने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में जब इनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी की बात बताई, तो उन्होंने इस मोमेंट को अलग तरीके से कैमरे में कैद करने का फैसला किया।



गुस्तावो की गर्लफ्रेंड प्रिस्किला ने जब उन्हें बताया कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं, तब इस फोटोग्राफर की खुशी का ठिकाना नहीं था। बच्चे को जन्म देने से 20 घंटे पहले से गुस्तावो ने प्रिस्किला की तस्वीरें खींचना शुरू कर दिया। उन्होंने प्रिस्किला से कहा कि जब तक वो कंफर्टेबल महसूस करेंगी, तभी तक वो फोटोज लेंगे। इन घंटों के बीच प्रिस्किला के लेबर पेन को उन्होंने अपने कैमरे में कैद किया। प्रिस्किला ने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया। दर्द झेलती अपनी गर्लफ्रेंड को बच्चे के जन्म के बाद हंसते देखना गुस्तावो के लिए काफी आश्चर्य-भरा था।



लेबरपेन झेलती अपनी गर्लफ्रेंड को गुस्तावो ने पहले कुछ पोज करने के लिए कहा। लेकिन प्रिस्किला के रिएक्शन देख वो समझ गए कि उन्हें मनचाही फोटोज नहीं मिलेगी। ऐसे में उन्होंने नैचुरल फोटोज क्लिक करने का फैसला किया। गुस्तावो ने बाद में अपनी गर्लफ्रेंड की सहमति से इन इंटेंस मोमेंट्स को सोशल साइट्स पर भी शेयर किया। जहां लोगों ने इन तस्वीरों की काफी तारीफ भी की थी।