कभी ऐसी दिखती थी BHU 'मुंडन' फेम गर्ल, 'एक हादसे ने मुझे मजबूर कर दिया'
BHU में छेड़खानी के विरोध में चल रहे प्रोटेस्ट में 22 सितंबर को बाल मुड़वाने वाली स्टूडेंट की पूरे देश में चर्चा हुई थी।
सोशल साइट पर किसी ने उसे ड्रामा आर्टिस्ट कहा तो किसी ने एंटी एलिमेंट्स कहकर कमेंट किए। बात सामने आई कि 2016 में उसने एक ड्रामे के लिए बाल मुंडवाए थे।
फाइन आर्ट्स की स्टूडेंट आकांक्षा गुप्ता से बातचीत की। फिलहाल वो आईआईटी बीएचयू में सेल्फ डिफेंस के लिए टाइक्वांडो सीख रही हैं।
क्या है बीएचयू में बवाल का मामला?
- बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में फाइन आर्टस पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कैंपस के तीन लड़कों ने छेड़खानी की और उसके कपड़ों में हाथ डाल दिया।
ये घटना गुरुवार यानि 21 सितंबर की थी।
- डरी और सहमी हुई छात्रा इसकी शिकायत लेकर कई जगह गई, लेकिन उसे डराया-धमकाया गया और कहा गया कि शांत रहे।
- जब कोई राह नजर नहीं आई तो वो छात्रा धरने पर बैठ गई और उसके सपोर्ट में बीएचयू की कई और छात्राएं भी आ गईं और छेड़खानी के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गया।
छात्रा ने मुंडवाया सिर
- इन छात्राओं का आरोप था कि बीएचयू कैंपस के ही तीन लड़कों ने फाइन आर्ट्स की एक छात्रा के साथ छेड़खानी की और इसकी शिकायत किए जाने पर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया।
- वो रात तो छात्राओं ने सिर्फ विरोध-प्रदर्शन करते हुए ही पूरी रात निकाल दी, लेकिन किसे पता था कि अगली रात अपने साथ इतनी हिंसा और आगजनी लेकर आएगी और मामला बुरी तरह गरमा जाएगा।
- जिस छात्रा आकांक्षा गुप्ता के साथ छेड़खानी हुई, उसने सिर भी मुंडवा लिया था और कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि अब उसका लुक चेंज हो गया है और लड़के उसके साथ ऐसी हरकतें नहीं करेंगे।


Post a Comment