Header Ads

एक बार में नहीं समझ पाएंगे इन Photos की सच्चाई, खा जाएंगे धोखा




हर दिन इंटरनेट पर ऐसी कई फोटोज अपलोड की जाती है, जो किसी ना किसी वजह से वायरल हो जाती हैं। इनमें से कुछ ट्रिकी फोटोज होते हैं। इन फोटोज को इस तरह से क्लिक किया जाता है कि पहली नजर में आप इन्हें समझ ही नहीं पाते हैं। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं ऐसी ही फोटोज, जिनकी सच्चाई जानने के लिए आपको इन्हें दोबारा देखना पड़ेगा।



ये फोटोज एडिटेड नहीं होते हैं। इनकी खासियत होती है इनका ट्रिकी होना। इन फोटोज को परफेक्ट टाइम पर परफेक्ट एंगल से क्लिक किया जाता है। इससे इन फोटोज को समझ पाना काफी मुश्किल हो जाता है। सेलिब्रिटी केंडल और काइली जेनर के साथ एन्जॉय करती उनकी दोस्त हैलेय बाल्डविन की इस फोटो को देख आपको भी लग रहा होगा कि शायद ये कोई नॉर्मल फोटो होगी।


 लेकिन अब जरा काइली जेनर के पैरों पर गौर कीजिए। जी हां, ये क्या? काइली के तो पैर ही नहीं दिखाई दे रहे हैं। आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि अचानक काइली के साथ ऐसा क्या हो गया कि उनके पैर ही गायब हो गए। लेकिन एक बार आप इसका ट्रिक समझ जाएंगे तो इस फोटो को समझने में आपको मुश्किल नहीं होगी। दरअसल, इस फोटो में को गौर से देखने पर समझ आएगा कि काइली के कपड़ों के नीचे उसके पैर छिपे हुए हैं। तो अब आप समझ गए होंगे इस फोटो की सच्चाई।