Header Ads

कबाड़ी की दुकान से खरीदा था पुराना ड्रॉअर, उसमें से निकला बेशकीमती खजाना




कई बार लोग अपनी पुरानी चीजों को कुछ पैसों के लिए कबाड़ी वाले को बेच देते हैं। इन चीजों को कोई और कम पैसों में खरीद कर यूज करता है। लेकिन ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब इन पुरानी चीजों ने लोगों की किस्मत बदल दी है। ऐसा ही कुछ हुआ 67 साल के एमिल कनोडेल के साथ।




टेक्सास के मिसौरी शहर में रहने वाले रिटायर हो चुके एमिल मार्केटिंग डायरेक्टर थे। एमिल टेक्सास के मिसौरी सिटी में एक इवेंट का हिस्सा बनने पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक कबाड़ी की दुकान में कुछ सेकंड हैंड चीजें खरीदने का फैसला किया। इस दुकान में लोग अपने गुजरे रिलेटिव्स की चीजें सेल पर लगाते हैं। वहीं एमिल की नजर एक पुराने ड्रॉअर पर पड़ी। ये ड्रॉअर 1890 का बना था।

 इसके ऊपर सॉलिड मार्बल लगा था। उसके नीचे तीन अलग-अलग खाने बने थे। एमिल इस एंटिक को अपने साथ घर ले जाना चाहते थे। शुरुआत में इसकी कीमत 20 हजार रुपए रखी गई थी। लेकिन बाद में एमिल ने इसे मात्र साढ़े छः हजार रुपयों में खरीद लिया। अभी तक उन्हें पता भी नहीं था कि इतनी कम कीमत में उन्होंने खजाना खरीद लिया है। जब ड्रॉअर को घर ले जाने के लिए गाड़ी में लोड किया गया तो उससे अजीब सी आवाजें आने लगी। ट्रक ड्राइवर और एमिल देखना चाहते थे कि ड्रॉअर में क्या है? जब उन्होंने सबसे निचला बॉक्स खोला तो पता चला कि सीक्रेट ड्रॉअर के अंदर काफी कीमती जेवर रखे हुए थे।



ड्राअर के अंदर हीरे-जेवरात, पन्ना-सोना, कई देशों की करेंसी और सिविल वॉर के समय के मेडल्स मौजूद थे। इन सब चीजों की कीमत काफी ज्यादा थी। बाद में पता चला कि जिसका ये ड्रॉअर था, उसे इन सब चीजों को खरीदकर जमा करने का शौक था। एमिल ने जब इनकी कीमत पता की तो मालूम चला कि यह करीब 98 लाख रुपए थी।



एमिल ने किसी भी चीज को अपने पास नहीं रखा। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने पैसे मात्र ड्रॉअर के दिए थे। ऐसे में उन सामानों पर उनका कोई हक नहीं था। उन्होंने ड्रॉअर के मालिक के बारे में पता लगाया और सारा सामान उसे लौटा दिया।