Header Ads

कभी इस स्टेशन में रखते थे लूटा हुआ सोना, 50 सालों बाद सामने आई



स्पेन और फ्रांस के बॉर्डर पर बने कांफ्रेंक इंटरनेशनल रेलवे स्टेशन की शुरुआत 1928 में हुई थी। उस समय इस स्टेशन की आर्किटेक्चरल ब्यूटी ने लोगों को अचंभित कर दिया था। लेकिन सेकंड वर्ल्ड वॉर के समय इसे नाजियों ने अपने कब्जे में ले लिया और फिर इसकी किस्मत ही बदल गई। अब करीब 50 साल बाद इसकी सुध ली गई है।



कभी कांफ्रेंक इंटरनेशनल रेलवे स्टेशन को दुनिया का सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन माना जाता था। स्टेशन में मौजूद सैंकड़ों दरवाजों और 200 मीटर लंबे प्लेटफार्म के कारण इसे पहाड़ों का टाइटैनिक (Titanic of the Mountains) भी कहा जाता है। सेकंड वर्ल्ड वॉर के समय नाजियों ने इसे अपने कब्जे में ले लिया था। उस समय यहां लूटा हुआ सोना रखा जाता था। लेकिन फिर स्टेशन बंद हो गया और इसे भुला दिया गया। लेकिन अब सालों बाद वापस इसे रिनोवेट करने का फैसला किया गया है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, एरगॉन की लोकल सरकार ने इस जगह को खरीद लिया है। वो अब इसे रिस्टोर करने के प्लान्स बना रहे हैं।


इस स्टेशन पर 2013, से 2017 तक करीब डेढ़ लाख टूरिस्ट घूमने आए थे। यही वजह है कि सरकार ने इसे खरीद कर टूरिस्ट स्पॉट बनाने का फैसला किया है। लोकल पॉलिटिशियन अलाइन रौस्सेट अब इस जगह पर एक आलिशान होटल बनवाना चाहते हैं। इस जगह को रिनोवेट करवाने में करीब 30 अरब रुपए खर्च होने की उम्मीद है। अगर सब ठीक रहा तो 2022 तक ये जगह पब्लिक के लिए खोल दी जाएगी।