Header Ads

हर कर्वी लड़की के लिए परफेक्ट स्टाइल इंस्पिरेशन हैं Mallika Dua, देखें फोटोज़


अगर आप किसी दूसरे प्लैनेट पर नहीं रह रहे थे या आपका जन्म इसी साल नहीं हुआ है और आप सोशल मीडिया पर थोड़ा-बहुत भी एक्टिव रहते हैं

तो आप Mallika Dua को ज़रूर जानते होंगे. इंडिया में कॉमेडी पर हमेशा से आदमियों का राज रहा है, लेकिन Mallika Dua इस स्टीरियोटाइप को बदलती नज़र आ रही हैं.

2015 में अपने वायरल सरोजनी नगर वीडियो से इंटरनेट सेंसेशन बनी Mallika ने उसके बाद 'Makeup Didi' और 'Shagaun उर्फ Shagz Di' जैसे कई फन्नी और पॉप्युलर वीडियोज़ बनाए,

जिसमें उन्होंने मेकप और फैशन की दिखावटी दुनिया का खूब मज़ाक बनाया है. अपनी कॉमिक टाइमिंग और स्टाइल सेंस की वजह से ही ये वेब सिरीज़ 'The Trip' में बॉलीवुड डीवाज़ के साथ काम कर चुकी हैं.

लेकिन मेकप और फैशन का मज़ाक उड़ाने वाली Mallika रियल लाइफ में बेहद स्टाइलिश हैं. ये कॉमिक आर्टिस्ट कर्वी लड़कियों की कैटगरी में आती हैं

और ये अपने बॉडी टाइप को बहुत अच्छे से समझती भी हैं और उसे कॉन्फिडेंटली अपनाती भी हैं. ये इस बात की परफेक्ट मिसाल है कि हम जैसे भी हैं उसमें खुश रहना चाहिए और हर लड़की अपने आप में खूबसूरत होती है.