Header Ads

GF को छोड़ हेमा मालिनी से शादी करने लगे थे जीतेन्द्र, फिर धर्मेंद्र ने ऐसे रोका



बॉलीवुड में ऋषि कपूर, करण जौहर के बाद अब बायोग्राफी की लिस्ट में हेमा मालिनी का भी नाम जुड़ने जा रहा है। उनकी बायोग्राफी 'बियोंड द ड्रीम गर्ल (Beyond The Dream Girl)' सोमवार को हेमा के 69वें बर्थडे के मौके पर लॉन्च हो रही है। उनकी आत्मकथा को फिल्म मैग्जीन 'स्टारडस्ट' के एक्स एडिटर और प्रोड्यूसर राम कमल मुखर्जी ने लिखा है। वहीं इस किताब की प्रस्तावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी है।


- हेमा मालिनी और जीतेन्द्र ने 'दुल्हन'(1974) और 'खुशबू'(1975) में साथ काम किया था। इसी बीच ये दोनों अच्छे दोस्त बन गए।


- बायोग्राफी की मुताबिक दोनों में काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। हेमा उन चुनिंदा लोगों में थीं जिन्हें जितेन्द्र और मुमताज के अफेयर के बारे में पता था।


- जीतेन्द्र और हेमा की फैमिली चाहती थीं कि ये शादी कर लें। फैमिली की बात मानकर दोनों ने हां भी कह दी थी और मद्रास में इसकी तैयारियां भी शुरू हो गईं लेकिन ये शादी हो नहीं सकी।


- दरअसल धर्मेंद्र को इस शादी के बारे में पता चल गया था। ऐसे में वे नशे में जीतेन्द्र की एयरहोस्टेस गर्लफ्रेंड शोभा को लेकर मद्रास हेमा के घर पहुंच गए।


- जीतेन्द्र ने शोभा(अब पत्नी) से साफ मना कर दिया था लेकिन धर्मेंद्र ने हार नहीं मानी।
- धर्मेंद्र के इस रवैइए से हेमा के पेरेंट्स काफी गुस्से में थे लेकिन बाद में हेमा और धर्मेंद्र काफी टाइम तक अंदर कमरे में अकेले बात की और बाहर आने के बाद ये शादी टूट गई थी।


 बायोग्राफी में धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और बेटे सनी-बॉबी देओल से हेमा के रिश्तों पर आत्मकथा में कुछ नहीं लिखा गया है।


- दरअसल किताब हेमा की जिंदगी पर है इसलिए इसमें तमाम दूसरी चीजें शामिल नहीं की गई हैं।
- धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश कौर और दूसरी हेमा मालिनी से की थी। उनके दोनों परिवारों से बीच का रिश्ता काफी नाजुक है।


- प्रकाश कौर ने एक इंटरव्यू में हेमा को लेकर सवाल भी खड़े किए थे। उन्होंने कहा था, "अगर मैं उनकी (हेमा मालिनी) जगह होती तो कभी ऐसा नहीं करती। धर्मेंद्र भले ही अच्छे पति न हों, लेकिन वो एक अच्छे पिता जरूर हैं।"


- दोनों परिवारों में कितनी दूरियां हैं ये बात तब साबित हो गई जब हेमा की बेटियों ईशा और अहाना की शादी में सनी और बॉबी देओल दूर-दूर तक दिखाई नहीं दिए। सिर्फ धर्मेंद्र ही यहां पहुंचे थे।