Header Ads

बाबा की इस खास लेडी का हुआ मेडिकल, CBI ने राम रहीम से पूछे 30 सवाल


गुरमीत राम रहीम से सीबीआई ने साधकों को जबरन नपुंसक बनाने के मामले में पूछताछ की है।

साध्वी रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम से सीबीआई ने साधकों को जबरन नपुंसक बनाने के मामले में पूछताछ की है।

स्पेशल कोर्ट के आदेश पर सीबीआई के जांच अधिकारियों ने रोहतक जेल में यह पूछताछ की। इस दौरान सीबीआई ने बाबा से 400 लोगों को नपुंसक बनाए जाने के मामले में 30 सवाल किए।

वहीं डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां का मेडिकल चेकअप बुधवार को सिरसा के नागरिक अस्पताल के तीन डॉक्टरों के पैनल बोर्ड ने किया। क्या है पूरा मामला ...

सीबीआई ने यह पूछताछ मंगलवार को की थी। बाबा से यह पूछताछ तब हुई जब पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में पकड़े गए चार और लोग नपुंसक पाए गए हैं।

उन्होंने पंचकूला पुलिस को बताया है कि वह डेरे के काफी करीब थे इसलिए बाबा ने उन्हें नपुंसक बना दिया था।

- सीबीआई ने पंचकूला पुलिस से इन चारों की रिपोर्ट लेने के बाद यह पूछताछ की है। दरअसल, गुरमीत सिंह पर 400 के करीब लोगों को नपुंसक बनाए जाने का आरोप है।

जिसकी इंक्वायरी सीबीआई कर रही है।

- इस मामलें में अगले कुछ दिनों में पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया जाएगा। ऐसे में कुछ नए नाम भी सामने आए हैं।
 सीबीआई ने बाबा से हाल ही में पकड़े गए चार लोगों के बारे में पूछ। इन लोगों का उस समय क्या प्रभाव था।

- नपुंसक बनने के बाद इनकी क्या स्थिति हुई। अब सीबीआई की टीम एक सप्ताह में अंबाला जेल पहुंचेगी।

यहां पंचकूला में दंगा फैलाने की साजिश करने वाले और डेरा प्रमुख की टीम में शामिल चार लोगों से पूछताछ करेगी।

डॉक्टरों के पैनल बोर्ड ने किया विपासना का मेडिकल चेकअप

- डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां का मेडिकल चेकअप बुधवार को सिरसा के नागरिक अस्पताल के तीन डॉक्टरों के पैनल बोर्ड ने किया। जिसमें विपासना को अस्थमा की समस्या होने की पुष्टि हुई।

- विपासना शाह सतनाम सुपरस्पेशिलिटी अस्तपताल में अंडर ट्रीटमेंट भी है। बता दें, विपासना का मेडिकल चेकअप एसआईटी के निर्देश पर हुआ है।

- बीती 10 अक्टूबर को उसे पंचकूला एसआईटी ने पूछताछ के लिए तलब किया था। लेकिन उस दिन विपासना ने मेडिकल सर्टिफिकेट भेज दिया था। अब उसे 12 अक्टूबर को पेश होना है।

विश्वास के खिलाफ शिकायत

- वहीं दूसरी ओर हरियाणा महिला आयोग में एडवोकेट मोमीन मलिक, एडवोकेट पूजा नागरा ने विश्वास गुप्ता के खिलाफ शिकायत दी है।

जिसमें कहा गया है, कि विश्वास गुप्ता जब हनीप्रीत से पहले ही तलाक ले चुका है, तो उसके बाद उसने मीडिया में हनीप्रीत के खिलाफ आरोप क्यों लगाए हैं।

- विश्वास ने हनीप्रीत के व्यक्तिव को बुरा बताया है। इस बारे में विश्वास गुप्ता कानून का सहारा लेकर हरियाणा पुलिस को शिकायत दे सकते थे।

 जबकि उन्होंने ऐसा नहीं किया। महिला आयोग यह मामला संज्ञान में लेना चाहिए।