21 साल के स्टूडेंट ने अमेजन को लगाया 50 लाख का चूना, इस ट्रिक का करता था यूज
ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के साथ लाखों रुपयों की धोखाधड़ी की।
दिल्ली पुलिस ने हाल ही में ऐसे अारोपी पकड़ा हैं, जिन्होंने 166 मोबाइल फोन्स की चोरी कर अमेजन को चूना लगाया।
बता दें कि नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के त्रिनगर इलाके से दो यवकों को अरेस्ट किया गया, जिन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के साथ लाखों रुपयों की धोखाधड़ी की।
पकड़े गए दोनों युवकों में से मुख्य आरोपी का नाम शिवम बताया जा रहा है, जिसके पास से 166 महंगे मोबाइल फोन, 150 सिम कार्ड और कुछ निवेश के डॉक्युमेंट बरामद किए गए हैं।
सिर्फ 21 साल का है आरोपी...
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्य आरोपी शिवम की उम्र 21 साल है।
- उसने दिल्ली में अमेजन स्टोर से 166 मोबाइल फोन खरीदे और खाली डिब्बा पहुंचने की शिकायत कर रिफंड लेता रहा।
- पुलिस के मुताबिक इस साल अप्रैल से मई के बीच उसने 50 लाख रुपये कमाए।
- अमेजन को किसी फ्राड के बारे जानकारी लगी तो पुलिस कम्प्लेन की गई, जिसके बाद जांच में ये खुलासा हुआ।
होटल मैनेजमेंट स्टूडेंट था आरोपी
- आरोपी शिवम चोपड़ा ने दिल्ली के एक इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
- उसने कई बार नौकरी बदली लेकिन संतुष्ट नहीं था।
- मार्च के महीने में मोबाइल खरीदकर रिफंड से जुड़ा प्लान बनाया और एक-दो बार रिफंड मिल जाने के बाद उसने कई फोन मंगाकर रिफंड हासिल किया।
- अगले कुछ महीनों तक उसने कई बार ऐसा किया और रिफंड लेता रहा। ऐसा कर उसने लाखों रुपये बना डाले।


Post a Comment