Header Ads

मां-बाप ने स्टेशन पर फेंक दी थी बच्ची, फिर आवारा कुत्तों ने किया ऐसा


कुत्तों को सदियों से इंसानों का बेस्ट फ्रेंड माना जाता है। इनकी वफादारी पर कोई भी सवाल नहीं उठा सकता। लेकिन ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ अपने मालिक के लिए वफादार होते हैं।

कई बार ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं, जिसमें कुत्तों ने इंसानों से भी ज्यादा समझदारी दिखाई है। ऐसी ही एक घटना पिछले दिनों सामने आई थी।


मीडिया के अलावा सोशल साइट्स पर भी ये खबर काफी शेयर की गई थी। इस साल जुलाई के महीने में नॉर्मल दिनों की तरह ही कोलकाता स्टेशन पर लोग अपने रूटीन में व्यस्त थे। अचानक लोगों की नजर एक स्टेशन के किनारे जमीन पर पड़े बच्चे पर गई।

बच्चे के आसपास कोई भी नहीं था। सिर्फ उसके किनारे दूध की एक बोतल और डायपर का पैकेट पड़ा था। स्टेशन पर कई लोगों ने बच्चे को रोते हुए सुना लेकिन किसी ने भी नजदीक जाकर उसे चुप नहीं करवाया। लेकिन तभी स्टेशन पर मौजूद कुत्तों ने बच्चे को घेर लिया।

ऐसा लग रहा था जैसे वो बच्चे की सुरक्षा कर रहे थे।

कुत्तों ने बच्ची को चारों तरफ से घेर लिया था। एक साथ इतने कुत्तों को देख RPF वालों की नजर वहां पड़ी। पास जाकर बच्ची को देखते ही उन्होंने तुरंत ऑफिसर्स को इसकी सूचना दी। 6 महीने की बच्ची को वहां से हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

डॉक्टर मिहिर दास ने बच्ची का चेकअप किया। बाद में उसे चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया। लेकिन जिस तरह से कुत्तों ने बच्ची को संभाला, उसने लोगों का ध्यान खींचा।