अनिल कपूर और सोनम एक ही फिल्म में है
एक रियल लाइफ फादर-डॉटर जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर चमकने वाली है। यह कोई और नहीं बल्कि सबसे कूल पिता अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर की जोड़ी है।
सोनम और अनिल एक दूसरे के काफ़ी क़रीब है। सोनम अपने पिता को अपना रोल मॉडल मानती हैं। सोनम और अनिल साल 1994 में अनिल और मनीषा कोईराला की फिल्म ‘१९४२ में 'अ लव स्टोरी’ के मशहूर गाने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के टाइटल पर बन रही फिल्म का हिस्सा होंगे।
आपको बता दें कि यह फ़िल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ को विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा डायरेक्ट करेंगी। शैली कुछ समय पहले संजय दत्त के साथ फ़िल्म करने की खबरों में भी शामिल थीं।
मगर, सुनने में आया था कि संजय चाहते थे कि उस स्क्रिप्ट पर दोबारा काम हो। और इसके चलते अब यह फ़िल्म ठंडे बस्ते में चली गई है।
सोनम की फ़िल्मों की बात की जाए तो वो फिलहाल करीना कपूर ख़ान के साथ फ़िल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग कर रही हैं।
अनिल कपूर पिछली बार भतीजे अर्जुन कपूर के साथ फ़िल्म ‘मुबारकां’ में दिखाई दिए थे। वैसे, अनिल और सोनम को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए आप कितने उत्साहित हैं?

Post a Comment