पत्नी का गांव के लड़के से था अफेयर, पति के जाने के बाद मिलते थे दोनों
IIT स्टूडेंट धनसिंह की हत्या के मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिय।
जशपुर जिले की पत्थलगांव थाना पुलिस ने बीते सप्ताह सागौन जंगल में आईटीआई स्टूडेंट धनसिंह सिदार की हत्या के मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें यह मामला एक प्रेम प्रसंग का है जिसमें मृतक की पत्नी पति को बिना बताए प्रेमी से मिलती थी। पत्नी ने प्रेमी के साथ बनाया पति की हत्या का प्लान...
- एसडीओपी मोहम्मद आरिफ तस्लीम ने बताया कि 25 सितंबर को बहनाटांगर गांव का निवासी धनसिंह सिदार का किलकिला के जंगल में शव और बाइक बरामद करने के बाद वहां कोई ठोस सबूत नहीं मिले थे।
मृतक के चेहरे पर चोट के निशान के आधार पर ही हत्या की आशंका व्यक्त की गई थी।
- इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस की टीम ने आरोपियों की तलाश कर रही थी। 22 सितंबर को आईटीआई छात्र शाम 4 बजे अपने संस्थान से घर जाने के लिए निकला था।
- इस दौरान बीटीआई चौक पर उसकी बाइक खराब हो जाने से पास के मैकेनिक से सुधरवाई गई थी। मृतक को यहां पर अंतिम बार देखे जाने के बाद सागौन जंगल में उसका शव बरामद हुआ था।
- मामले में मृतक के दोस्त व अन्य लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस की टीम को कोई सुराग नहीं मिल पाने से मृतक के मोबाइल के कॉल डिटेल्स निकाले गए थे।
- इसमें बार-बार बातें होने वाले नंबर का परीक्षण करने पर बुढ़ाडाड़ के डिंपल खाखा का नाम पर संदेह व्यक्त किया गया था।
लोहे की हथौड़ी से प्रेमिका के पति की थी हत्या
- पुलिस ने बताया कि घटना के दिन आरोपी डिंपल खाखा की लोकेशन की जांच करने पर वह सुबह अंबिकापुर के बाद शाम को घटना स्थल के पास बताया गया था।
- सागौन जंगल के पास से मृतक की पत्नी रुक्मणी सिदार के साथ बातचीत होने की जानकारी मिलने से पुलिस की टीम ने इन दोनों से अलग अलग पूछताछ की थी।
- शुरुआत में कोई जानकारी नहीं देने के बाद जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया।
- पुलिस के अनुसार आरोपी डिम्पल ने जंगल में लोहे की हथौड़ी से सिर पर वारकर उसकी हत्या कर दी थी।


Post a Comment