Header Ads

सोने की थाली में इस एक्ट्रेस ने खाई दाल-बाटी, कुछ इस अंदाज में किया डांस


फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में डेजी अपने साथी एक्टर ऋषि भूटानी के संग शुक्रवार को पिंक सिटी जयपुर पहुंची थीं।

सुपरस्टार सलमान के साथ 'जय हो' फिल्म में से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस डेजी शाह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'राम-रतन' के प्रमोशन में बिजी हैं।

इसी सिलसिले में डेजी अपने साथी एक्टर ऋषि भूटानी के संग शुक्रवार को पिंक सिटी जयपुर पहुंची थीं। जहां उन्होंने पहली बार सोने के बर्तनों में दाल-बाटी और चूरमा खाया और फैंस के सामने जमकर डांस भी किया। 14 कटोरियों में राजस्थानी फूड...

- बॉलीवुड एक्टर ऋषि भूटानी और एक्ट्रेस डेजी शाह जयपुर शहर के फेमस राजस्थानी फूड रेस्टोरेंट में पहुंचे। जहां सोने-चांदी के बर्तनों में खाना मिलता है।

- डेजी और ऋषि को 14 कटोरियों में राजस्थानी फूड सर्व किया गया था।

- इसके साथ ही जोधपुरी गट्‌टे की सब्जी, कैर सांगरी, कढ़ी, घेवर, मालपुवा, केसर की खीर, बेसन का चूरमा, प्लेन चूरमा और राजस्थानी पापड़ भी उनको सर्व किया गया था।

- डेजी को महाराजा थाली सर्व की गई थी, इस थाली की कीमत 10 हजार रुपए है। जिसकी खासियत सोने और चांदी के बर्तन हैं।

खाने से पहले क्लिक करवाई राजस्थानी स्टाइल में फोटोज

- डेजी शाह और ऋषि भूटानी ने राजस्थानी फूड रेस्टोरेंट पर लंच करने से पहले राजस्थानी स्टाइल में पीले रंग का साफा पहनकर फोटो क्लिक करवाई।

- एक होटल में आयोजित प्रोग्राम में डेजी ने जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान डेजी शाह और रितेष फैंस के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

- इसके अलावा दोंनों ने फिल्म 'राम रतन' को लेकर अपने अनुभव शेयर किए।

'मुमताज' की बायोपिक करने की चाहत

- बता दें कि 'राम रमन' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन गोविंद सकरिया ने किया है।

- मीडिया से बातचीत में डेजी शाह का कहना था कि कई मशहूर हस्तियों की लाइफ पर बायोपिक
फिल्में बन रही हैं। इसलिए अगर अदाकारा 'मुमताज' की बायोपिक बनी तो मैं उसमें मुख्य भूमिका निभाना चाहूंगी।

- जय हो, हेट स्टोरी-3 समेत दूसरी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी डेजी अब काफी दिनों पर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।