19 साल में लव मैरिज तो 21 में मां बनी थी एक्ट्रेस, फिर इसलिए की दूसरी शादी
कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का रोल प्ले कर फेमस हुईं श्वेता तिवारी 4 अक्टूबर को 37 साल की हो गई हैं। उनका जन्म प्रतापगढ़( उत्तर प्रदेश) में हुआ था। श्वेता प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही है।
कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने 19 की उम्र में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर राजा चौधरी से लव मैरिज की थी।
इस शादी का श्वेता की फैमिली ने काफी विरोध भी किया था लेकिन कपल ने परिवार की परवाह न करते हुए ये शादी रचाई थी।शादी के बाद पति की हिंसा का शिकार हुईं श्वेता तिवारी...
- शुरुआती दिनों में श्वेता और राजा की शादीशुदा लाइफ अच्छे से चल रही थी। लेकिन कुछ टाइम बाद ही दोनों के बीच प्रॉब्लम्स आने लगीं।
- ये परेशानियां श्वेता के पहले बच्चे पलक के जन्म (2000) के साथ ही शुरु हो गईं।
- जहां श्वेता ने पलक को जन्म देने से बाद 2001 में 'कहीं किसी रोज' से टीवी डेब्यू किया। इसी दौरान उन्होंने राजा पर मारपीट के भी आरोप लगाए।
- जैसे-जैसे श्वेता का फेम बढ़ा और वो एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' में आईं तो उन्होंने खुलकर राजा पर डोमेस्टिक वॉयलेंस के आरोप लगाए।
- आखिरकार 9 साल बाद राजा से परेशान होकर श्वेता ने 2007 में तलाक का केस फाइल कर दिया और वो सेपरेट रहने लगीं।
- इनके तलाक का केस भी काफी लंबा खिंचा था। ये साढ़े पांच साल तक चलता रहा था और आखिरकार 2012 में इनका तलाक हो गया।
श्वेता ने पति पर लगाए थे बेटी को जान मारने की कोशिश करने के आरोप
- श्वेता ने राजा पर आरोप लगाए थे कि वो बेटी पलक को जान से मारना चाहते हैं। वो ना सिर्फ उनके साथ मारपीट करते थे बल्कि पलक पर भी हाथ उठाते थे।
- राजा ने मीडिया में इन खबरों को खारिज किया था उनका कहना था कि वो बेटी से प्यार करते हैं और उसकी कस्टडी चाहते हैं।
- श्वेता, राजा की इस मांग के सख्त खिलाफ थीं। उनका कहना था कि राजा सिर्फ न्यूज में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं। जबकि असलियत कुछ और है।
इनसे की दूसरी शादी
- श्वेता ने तीन साल डेटिंग करने के बाद 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी।
- इस बारे में श्वेता ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, "जब अभिनव मेरे घर आते थे, तो अक्सर हमारा झगड़ा हो जाता था। लेकिन हर बार मेरे घर वाले अभिनव का ही साथ देते थे।"
- "वो इतने अच्छे थे कि मेरा भाई, मां, बेटी सब उनसे प्यार करने लगे। यही वजह थी कि राजा के अलगाव के बाद मैं भी अभिनव को पसंद करने लगी थी।"
- "एक बार मुझे घर जाना था, मैंने अभिनव को कॉल किया। वो आए और हम साथ में निकले। कार में घूमते-घूमते 2 घंटे हो गए, जब मैंने उनसे पूछा कि हम कहां जा रहे हैं, तब उन्होंने कन्फेस किया कि वो मुझसे प्यार करते हैं और उन्होंने मुझे कार में है प्रपोज कर दिया।"
- अभिनव और श्वेता का एक बेटा रेयांश(27 नवंबर 2016) है। जो कि दोनों की पहली संतान है।
- बता दें, श्वेता 21 साल की उम्र में वे पहली बार मां बनी थीं। पहले पति राजा चौधरी से श्वेता की 16 साल की एक बेटी पलक है।
आखिरी बार 'बेगुसराय' में नजर आई थीं श्वेता
- श्वेता को टीवी पर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा के रोल के लिए याद किया जाता है।
- वैसे उन्होंने 'नागिन', 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'परवरिश और 'बालवीर' जैसे सीरियल्स में भी काम किया है।
- श्वेता को आखिरी बार 'बेगुसराय' में देखा गया था।


Post a Comment