Header Ads

शर्मनाक: इस राक्षस ने कुत्ते के बच्चे को इतना मारा कि उसकी आंतें बाहर निकल आई, जानिए पूरा मामला


नागपुर में हाल ही में एक ऐसी घटना हुई जिसे सुन आपको इंसान जात से ही नफरत होने लगेगी. यहाँ रहने वाले एक आदमी ने 2 महीने छोटे कुत्ते के बच्चे को इतना मारा कि उसके शरीर के अन्दर की आंते निकल कर बाहर आ गई और वो बेचारा बेजुबान मर गया.

30 वर्षीय अभिषेक इंगले नाम का यह दरिंदा नागपुर की मानव सेना नगर रेजिडेंट में रहता हैं. अभिषेक के ऊपर उसकी ही सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया हैं कि अभिषेक एक कुत्ते को लातों से तब तक मारता रहा जब तक वो बेचारा कुत्ता मर नहीं गया

अभिषेक ने यह घिनोना काम सिर्फ इसलिए किया क्योंकि उसे उस कुत्ते का अपनी सोसाइटी में रहना पसंद नहीं था.

अभिषेक की सोसाइटी में रहने वाली कर्णिका नाम की महिला ने जब ये भयानक दृश्य देखा तो उसने अभिषेक को रोकने की कोशिश करी. इस पर अभिषेक ने कर्णिका को धक्का दे दिया और गन्दी गन्दी गालियाँ देने लगा

 अभिषेक की इस हरकत के बाद कर्णिका ने एक एनिमल एक्टिविस्ट की मदद से अभिषेक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी.

लेकिन दुःख की बात तो यह थी कि शिकायत दर्ज करने के कुछ ही देर बाद उसे 15000 रूपए दे कर जमानत मिल गई. अब वह दरिंदा एक कुत्ते का मर्डर करने के बाद भी सोसाइटी में खुले आम घूम रहा हैं.

इस घटना से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारे देश में जानवरों के प्रति होने वाले अन्याय को लेकर कानून कितना कमजोर हैं

 सरकार को जानवरों की सुरक्षा के लिए और कड़े क़ानून बनाने की आवश्यकता हैं. वरना खुद को इंसान कहने वाले यह दरिन्दे ऐसे ही जानवरों पर जुर्म करते रहेंगे.

यदि आकड़ों को देखा जाए तो पिछले कुछ सालो में जानवरों के प्रति होने वाले जुर्म में काफी इजाफा हुआ हैं. कोई इस बेजुबान जानवर को छत से नीचे फेंक देता हैं तो कोई इन्हें जिन्दा ही जला देता हैं

 वहीँ कुछ लोग तो इनके साथ यौन शोषण जैसा घिनोना काम भी कर देते हैं. ऐसे में सवाल यह उठता हैं कि हमारा समाज आखिर और कितना नीचे गिर सकता हैं?