Header Ads

मार्केट में आ गई ’रंग’ बदलने वाली ’साड़ी’! अब जब मन करें बदल लें साड़ी का रंग


त्योहारो का मौसम है। हर कोई शॅपिंक कर रहा है। ऐसे में हर कोइ्र नए कपड़े भी खरीद रहा है। त्यौहारों के मौसम में साड़ीयों की बड़ी डिमांड होती है।

 ऐसे में महीलांए कई रंगो और डिजाईनो की साड़ीयां खरीदती हैं। कोई लाल तो कोई हरी तो कोई पीली रंग की साड़ी का दिवाना है।

लेकिन जरा सोचिए की अगर आपको एक ही साड़ी मेे सारें रंग मिल जाए तो ! हम मल्टी कलर वाली साड़ी बात नहीं कर रहें हम बात कर रहें हैं रंग बदलेंवाली साड़ी की!

तेजी से बढ़ती इस दुनिया में तकनीक ने भी काफी तेजी से प्रगती की है।

 आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस धीरे-धीरे हमारी जिंदगी के अलग-अलग हिस्सों में साझोदार बनता जा रहा है। अब यह तकनीक हमारें कपड़ो में भी शामिल हो चुकी है।

जी हां अब आपको अलग-अलग रंगो के कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पडे़गी बल्की एक ही कपड़ा आपकी मर्जी के हिसाब सें रंग बदल लेगा।

आईटी कंपनी आईबीएम के कॉग्निटिव सिस्टम वाॅटसन और फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता ने मिलकर दुनिया की पहली आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंसपायर्ड साड़ी तैयार की है।

इस साड़ी को हाल हीं में में वोग वुमेन ऑफ द ईयर (डब्लूओटजवाई) अवॉर्ड्स 2017 में पेश किया गया है।

कैसे बदलती है रंगः- आईबीएम आईओटी से पावर्ड इस साड़ी में लेड लाइट्स लगी हैं। साड़ी में लगीं इन लेड लाइट्ों की की सबसे बड़ी खासियत यह हैं की यह लोगों की पर्सनॉलिटी के हिसाब से कलर बदलती हैं।

 जब वोटी अवॉर्ड्स के दौरान इस साड़ी को पेश किया गया तो इसने विनर्स की पर्सनॉलिटी के हिसाब से कलर चेंज किया।

इस साड़ी को डिजाईन करनेवालें डिजाइनर गौरव गुप्ता ने इस साड़ी में एक कस्टम बिल्ट आईबीएम एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया है।

 यह पहला मौका है, जब आईबीएम बाॅटसन ने फैशन में ऐसा कुछ किया है। इससे पहले, यह प्लेटफॉर्म उस समय सुर्खियों में आया था, जब कैरोलिना कुरकोवा की टॉप रेटेड मेट गाला ड्रेस तैयार की गई थी।

आईबीएम वाॅटसन ने लेड इमबेडेड साड़ी तैयार करने के लिए अपनी पर्सनॉलिटी इनसाइट एपीआई और स्मार्ट आईओटी इंटीग्रेशन का इस्तेमाल किया है।

 गौरव गुप्ता बतातें हैं कि जब आईबीएम ने इस बेहद रोमांचक गठजोड़ के साथ मुझसे संपर्क किया तो मुझे लगा कि यह प्रोजेक्ट मेरे लिए ही है।