Header Ads

डांसर पर नोट उड़ा रहा था ये पुलिस अफसर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल



शहर के झागर इलाके के पुलिस अफसर संतोष भार्गव का एक डांसर पर नोट उड़ाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। जहां ये मौजूद है वहां पर पारदी समुदाय के लोग ज्यादा रहते हैं। दुर्गा मां के एक प्रोग्राम में डांस कर रही युवती पर नोट उड़ा रहे हैं। हालांकि अफसर का कहना है कि यह सच्चाई नहीं है। बल्कि हम एक सीक्रेट मिशन पर इस प्रोग्राम पर पहुंचे थे। जहां हमें ये नाटक करना पड़ा था।


- पारदी से रायफल और अन्य माल जब्त करने के लिए उनके बीच भेदिया बनकर पहुंचे थे, इसलिए यह नाटक करना पड़ा था।


- ये वीडियो 25 सितंबर का बताया जा रहा है। खेजरा गांव में माता रानी की स्थापना की गई थी। उसी समय पारदियों ने एक आयोजन किया था।


- इसमें बड़ी संख्या में समुदाय के लोग मौजूद थे। एक डांस पार्टी भी आयोजित की गई थी। इसमें झागर के पुलिस अफसर संतोष भार्गव भी शामिल हुए।


- उनके साथ चौकी का अन्य स्टाफ भी मौजूद है। डांसर पर उन्होंने नोट भी उड़ाए। इस दौरान कई पारदी बदमाश भी इस आयोजन में शामिल हुए थे।


- वीडियो वायरल होने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि पुलिस अपराधियों के बीच क्या कर रही है? हालांकि इस मामले एसपी ने जांच बिठा दी है।


 एएसआई संतोष भार्गव का दावा है कि लखनऊ में हुई चोरी मामले की रायफल जब्त करने के लिए वे खेजरा गए थे।


- उस समय माता रानी की झांकी लगी थी। लखनऊ पुलिस भी साथ थी।


- चोरी का माल जब्त करना मेरी ड्यूटी में शामिल था इसलिए उनके बीच शामिल होना जरूरी था।