खेत में मिला सालों पुराना एलियन का अंडा, जांच में पता चली ये सच्चाई
दुनिया के कुछ गहरे रहस्य अनजाने में ही सामने भी आते हैं और अनजाने में ही सुलझाए भी जाते हैं। कई बार अचानक ही लोगों की नजर में कुछ ऐसी चीज आ जाती है, जो रहस्यमयी होने के साथ ही ऐतिहासिक भी होते हैं। लेकिन कभी-कभी लोगों को मिली किसी चीज को लेकर गलतफहमी भी हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ था साउथ अमेरिका के जोस एनटोनिया निएवास के साथ। किया था
पेशे से किसान जोस अर्जेंटीना के बुएनोस एरेस के कार्लोस स्पेगैजिनि में रहते थे। एक दिन यूं ही खेतों के पास घूमते हुए जोस को अपने खेत में एक अजीब सी चीज दिखाई दी। ये चीज अंडे के आकार की थी और मिट्टी में दबी हुई थी। पहले उसे लगा कि ये पत्थर है लेकिन बाद में अहसास हुआ कि ये कुछ और ही था। इसके ऊपर सांप की तरह स्केल्स थे और दूसरी तरफ छेद मौजूद था। उसने अपनी वाइफ को भी अंडा दिखाया। दोनों ने पहले अंदाजा लगाया कि ये डायनासोर का अंडा है। लेकिन जब उन्होंने उसे उठाने की कोशिश की, तो उसके वजन के कारण वो उसे हिला तक नहीं सके। कई लोगों ने उसे एलियन का अंडा तक करार दे दिया। लेकिन असलियत खुली एक्सपर्ट्स की जांच के बाद।
एक्सपर्ट्स ने जांच के बाद बताया कि ये असल में एक प्राचीन जीव है जिसे ग्लिप्टोडों कहते हैं। ये 15 हजार साल पहले साउथ अमेरिका में पाए जाते थे। ये उसी जीव का फॉसिल था। इतने सालों में ये शेल मिट्टी के नीचे सेफ था।

Post a Comment