Header Ads

इस क्रिकेटर के रेस्टोरेंट पर इसलिए पड़ा छापा, अंदर से दिखता है ऐसा



 टीम इंडिया के ऑल राउंडर रविन्द्र जडेजा के रेस्टोरेंट 'जड्डूस फूड फील्ड' से पुराना (बासी) फूड्स की शिकायत के बाद राजकोट सिटी कॉरपोरेशन के हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने शुक्रवार को सुबह छापा मारा। टीम ने इस दौरान वहां से बासी सब्जियों समेत लगभग 75 किलो खाने के पुराने आइटम बरामद किया और इसे नष्ट कर दिया।


- बता दें कि रविंद्र जडेजा जामनगर के रहने वाले हैं। उनके रिलेशन के कई लोग राजकोट में रहते हैं जहां सौराष्ट्र क्रिकेट संघ का हेड ऑफिस भी है।


- राजकोट के कालावाड रोड पर साल 2012 में इस रेस्टोरेंट का इनोग्रेशन किया गया था। इसे क्रिकेट की थीम पर तैयार किया गया है।


- रेस्टोरेंट का नाम तीन विकेटों पर टिकी एक तख्ती पर लिखा गया है।


 डिप्टी हेल्थ ऑफिसर पीपी राठौड ने बताया कि जडेजा के होटल में सड़े आलू, टमाटर तथा हुई बनी बासी सब्जी और अन्य फूड्स मिले हैं।


- उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट का किचन का एक हिस्सा भी बेहद गंदा था। इसलिए इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है।


- ये छापेमारी डिपार्टमेंट की होटलों में खाने पीने की चीजों की नियमित जांच का हिस्सा थी और इसके तहत पास ही स्थित इंटरनेशनल फूड कोर्ट चेन मैकडोनाल्ड पर भी छापेमारी की गई और वहां से भी करीब 200 किलो न खाए जा सकने वाले फूड्स बरामद किया गया



दरअसल बचपन में जडेजा को परिवार के लोग जड्डुस नाम से बुलाते थे। इसी के चलते जडेजा ने इस रेस्टोरेंट का नाम ‘जड्डुस’ रखा।

- राजकोट के कालावड रोड पर स्थित इस रेस्टोरेंट का संचालन जडेजा की बहन नयना के हाथों में है।