Header Ads

इस मॉडल को है घुड़सवारी का शौक, मां ने नींद में भेजा था ऑडीशन देने



शहर की मॉडल पूजा बिमराह ने हाल ही में घाना में हुए इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट "फेस ऑफ द यूनिवर्स' में फर्स्ट रनर अप बनी हैं। उन्होंने घाना और इंडिया के रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए अपना प्रेजेंटेशन घाना के मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म, आर्ट एंड कल्चरल हेड कैथरीन अफेकू और घाना की फर्स्ट लेडी रिबेका अकूफो अडो (घाना के प्रेसिडेंट की पत्नी) के सामने दिया था। अपनी इस सक्सेस के पीछे वे अपनी मम्मी का सपोर्ट बताती हैं। अब वे पांच अफ्रीकन देशों में घाना और इंडिया के कल्चर को रीप्रेजेंट करेंगी।


- पूजा को इससे पहले मिस वर्ल्ड हैरिटेज में सेकंड रनर अप, मिस वर्ल्ड टूरिज्म में बेस्ट टैलेंट, वर्ल्ड सुपरमॉडल काॅन्टेस्ट में फेस ऑफ द वर्ल्ड सुपरमॉडल का टाइटल भी मिल चुका है।


- पूजा के पिता उरविंदर सिंह बिजनेसमैन और मां रमिन्दर कौर हाउसवाइफ हैं।


- बीएसएसएस से बीसीए कर चुकी पूजा ने बताया कि मैं कॉलेज में एंकरिंग और इवेंट्स आर्गेनाइज करने में काफी एक्टिव रही।


- स्टेज पर एंकरिंग करने के कारण मेरी कम्युनिकेशन स्किल भी स्ट्रांग हुई और मुझमें लीडरशिप क्वालिटी भी डेवलप हुई।


सुबह जब मैं नींद में थी तो मम्मी ने उठाया और मुझे ऑडिशन के लिए प्रेरित किया। मैंने पहली बार किसी शो का ऑडिशन दिया और मैं फाइनल राउंड के लिए सिलेक्ट हो गई। इसके बाद वे लगातार आगे बढ़ती गईं।


- पूजा मिस इंडिया हैरिटेज-2015, मिस वर्ल्ड हैरिटेज-2015, मिस इंडिया टूरिज्म-2016 सहित कई नेशनल और इंटरनेशनल कॉन्टेस्ट में शामिल हो चुकी हैं।


- इसके साथ ही पूजा कई बड़े फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक और विज्ञापन कर चुकी हैं।


 पूजा एक ट्रेंड डांसर है और घुड़सवारी का भी शोक रखती है। मॉडलिंग के साथ ही साथ वह सोशल एक्टिविटीज से भी जुड़ी हैं।


- वी फॉर वी–ग्लोबल कैंपेन फॉर मध्य प्रदेश की ब्रांड एंबेसडर बनी।


- इसके बाद पूजा हेल्थ कैम्पस, स्किल एक्टिविटीज फॉर चिल्ड्रन, प्लांटेशन ट्रीज जैसे कैंपेन एवं सिटी मैराथन फॉर वुमन एंम्पावरमेंट जैसे सोशल प्रोग्राम से भी जुड़ीं।