Header Ads

सलमान ने पूछा ऐसा सवाल कि अवाक रह गईं सपना चौधरी, खोल दिया जहर खाने का राज


बिग बॉस के घर में रविवार रात 18 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। इनमें से फैंस को सबसे ज्यादा जिस कंटेस्टेंट का इंतजार था वो थीं हरियाणा की डांसर सपना चौधरी।

सलमान खान ने खुद बताया कि जब सपना ऑडिशन देने आई थीं तो हर कोई सपना के साथ सेल्फी लेना चाहता था। सपना जैसी फैन फॉलोइंग किसी कंटेस्टेंट की नहीं थी।

इस शो में सपना ने पहली बार सलमान खान के साथ डांस किया। सलमान की बातों से लग रहा था कि वो सपना से काफी इंप्रेस हैं।

 जब पड़ोसी ने सपना से पूछा कि आप पैसे लेकर डांस करती हैं तो सलमान ने तुरंत कहा कि तो क्या हम आर्टिस्ट बिना पैसे लिए ही नाचे।

डांस के बाद सलमान खान ने सपना चौधरी से उनकी जिंदगी के बारे में कई सवाल किए। सलमान ने सपना चौधरी से उनके जहर खाने की बात भी पूछी।

तब सपना ने कहा, 'मैंने जहर खा लिया था कि उस दौरान जो कुछ हो रहा था उसे मैं झेल नहीं पा रही थी। लोगों ने मेरे बारे में बहुत सारी गलत बातें कहीं। लेकिन मैंने अब सबकी बातें सुननी बंद कर दीं।'

बता दें कि रागिनी विवाद के चलते सपना चौधरी सुसाइड की कोशिश कर चुकी हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 

लेकिन उनके चाहने वालों की दुआओं ने उन्हें बचा लिया। इस किस्से के बाद वे सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गई कि आज वे बिग बॉस की कंटेस्टेंट हैं।

12 साल की उम्र में पिता के गुजर जाने के बाद सपना ने सिंगिंग और डांसिंग को अपना करियर बना लिया।

तभी से सपना अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अपने दम पर ही उन्होंने परिवार को पाला, बड़ी बहन की शादी की।

सपना चौधरी को उनके पहले ही गाने ने सुपरहिट बना दिया था। इस गाने के बोल थे सॉलिड बॉडी। यूट्यूब पर डालते ही यह गाना वायरल हो गया और इसने सपना को बना दिया लाखों लोगों के दिलों की धड़कन।

बॉलीवुड हसीनाओं के प्रोग्राम में लोगों को पागल होते कई बार देखा होगा। लेकिन सपना चौधरी सिर्फ एक गायिका हैं जो रागिनी सिंगर हैं और उन्हें देखने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ती है। लोग इन्हें सुनने देखने के लिए इतने पागल रहते हैं कि लाठीचार्ज तक हो जाता है।

सपना चौधरी अपने कार्यक्रमों में हमेशा अकेले ही डांस करती हैं, न कोई टीम और न ही कोई को-स्टार। अकेले परफॉर्मेंस के दम पर ही सपना ने अपनी एक पहचान बनाई और लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन गईं।

सपना चौधरी के बारे में बता दें कि इनके खिलाफ एक रागिनी विवाद में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, हालांकि मामले में इन्हें जमानत मिल चुकी है। लेकिन विवाद अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। उसके बावजूद इनकी लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा।

सपना चौधरी की सबसे खास बात ये है कि वो हमेशा सलवार कमीज में ही परफॉर्म करती हैं। आज तक हुए किसी भी कार्यक्रम में उन्हें इससे अलग ड्रेस में नहीं देखा गया। ये खासियत उन्हें सबसे अलग बनाती है।